Bihar: BJP सांसद मनोज तिवारी के रोड शो पर RJD कार्यकर्ताओं ने किया हमला, चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज

सांसद मनोज तिवारी के रोड शो पर हमले के बाद भाजपा ने चुनाव आयोग से उचित कार्रवाई की मांग की है।
BJP सांसद मनोज तिवारी के रोड शो पर RJD कार्यकर्ताओं ने किया हमला, चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    पटना। भाजपा सांसद मनोज तिवारी के रोड शो पर हमला हो गया। यह दावा उन्होंने खुद किया है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय जनता दल के समर्थकों ने रैली में नारेबाजी की और गाड़ियों पर आरजेडी के झंडे लगाने की कोशिश की। यह घटना तब हुई जब वे बक्सर के डुमरांव में रोड शो कर रहे थे और तभी कुछ राजद समर्थकों ने उनकी रैली पर हमला कर दिया।

    RJD और BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

    सासंद मनोज तिवारी ने बताया, हमने डुमरांव, बक्सर में रोड शो का आयोजन किया। मुझे देखकर हैरानी हुई कि राजद समर्थक हमारे कार्यक्रम में घुस आए। उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। पहले हमें हूट किया गया, फिर किसी ने हमारी गाड़ी पर राजद का झंडा लगाने की कोशिश की। जब हमने इसका विरोध किया, तो उन्होंने हमें धक्का देने की कोशिश की और अपशब्दों का इस्तेमाल किया। 

    रोड शो वाहनों पर किया डंडों से हमला

    उन्होंने बताया मोकामा जैसी घटना दोबारा न हो, इसलिए हमने अपने ड्राइवरों को गाड़ियां तेजी से निकालने का निर्देश दिया। लेकिन उन्होंने हमारी गाड़ियों पर डंडों से हमला किया, जिससे हमें वहां से भागना पड़ा। 

    भाजपा ने पुलिस में दर्ज की शिकायत

    मनोज तिवारी ने कहा मैं चुनाव आयोग, प्रशासन और महागठबंधन के नेताओं से अपील करता हूं। चुनाव के दौरान ऐसा व्यवहार कैसा है? यह एक खुला अपराध है। हार के डर से राजद वाले ऐसा कृत्य करेंगे यह मैं कभी सोच भी नहीं सकता हूं। उन्होंने बताया कि इस घटना की शिकायत दर्ज कराई गई है। मैंने इस मामले में पुलिस अधीक्षक से बात की गई है। उनसे जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

    Priyanshi Soni
    By Priyanshi Soni

    Latest Posts