PlayBreaking News

भाजपा का स्थापना दिवस : पीएम मोदी बोले...BJP पर देश का भरोसा लगातार बढ़ा

सोमवार 6 अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस पूरे देश में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश की जनता में BJP का भरोसा लगातार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने BJP की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी।
Follow on Google News
पीएम मोदी बोले...BJP पर देश का भरोसा लगातार बढ़ा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो संदेश जारी कर कहा कि देश की जनता में BJP के प्रति भरोसा लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने पार्टी की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं को बधाई दी और संगठन की विचारधारा तथा कार्यसंस्कृति को देश के लिए महत्वपूर्ण बताया।

    Twitter Post

    'हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं'

    पीएम मोदी ने कहा-'भाजपा एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है, जहां हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं। इसलिए पार्टी का स्थापना दिवस केवल एक राजनीतिक आयोजन नहीं होता है। ये हम सब कार्यकर्ताओं के लिए एक भावुक अवसर होता है। यह दिन हमें पार्टी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का मौका देता है कि पार्टी ने हमें राष्ट्रसेवा का सौभाग्य दिया। मैं देशभर के कोटि-कोटि भाजपा कार्यकर्ताओं और भाजपा को समर्थन करने वाले मेरे देश के सभी नागरिकों को भाजपा स्थापना दिवस की बहुत बहुत बधाई देता हूं।'

    नितिन नवीन के नेतृत्व की सराहना

    पीएम मोदी ने मौजूदा चुनावी माहौल का जिक्र करते हुए कहा कि जिन राज्यों में चुनाव हो रहे हैं, वहां कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा दिखाई दे रही है। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व से संगठन में नई सक्रियता और उत्साह का माहौल बना है। पीएम मोदी ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने इस ऊर्जा को देखकर ऐसा लग रहा है कि बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी में नवीनता भर दी है। 

    Featured News

    कार्यकर्ताओं के तप और त्याग से बना संगठन

    पीएम मोदी ने कहा कि आज भाजपा जिस मुकाम पर पहुंची है, उसके पीछे लाखों कार्यकर्ताओं का समर्पण, तप और त्याग रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती लंबे समय तक किए गए निरंतर प्रयासों का परिणाम है, जिसमें कार्यकर्ताओं ने संगठन के संकल्पों को साधना की तरह अपनाया है। पीएम मोदी ने कहा कि आज BJP जिस शिखर पर है, उसकी चमक सबको दिखती है, लेकिन यहां तक पहुंचने में लाखों कार्यकर्ताओं का जो श्रम है, उन्होंने तप, त्याग की पराकाष्ठा की है, ये वही जान सकता है, जो इस पार्टी के संकल्पों के लिए समर्पित होकर स्वयं इस साधना का हिस्सा रहा है।

    RSS से मिली प्रेरणा और सेवा आधारित राजनीति

    पीएम मोदी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक (RSS) संघ का जिक्र करते हुए संगठन की प्रेरणा को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि आरएसएस के विचारों से प्रेरित होकर पार्टी ने अपने सिद्धांतों को मजबूत किया और कैडर आधारित संगठन का निर्माण किया। आरएसएस के विशाल और पवित्र वट वृक्ष के नीचे हमें साफ नीयत के साथ सुचिता के साथ राजनीति में कदम रखने की प्रेरणा मिली। फिर शुरुआत के कुछ दशकों में हमने संगठन के लिए नीतियां निर्धारित करने में अपनी ऊर्जा लगाई। उसके बाद जो समय आया जब भाजपा ने पूरी निष्ठा के साथ खुद को एक सशक्त कैडर आधारित पार्टी बनाने में झोंक दिया। हमने कार्यकर्ताओं का ऐसा विशाल कैडर खड़ा किया, जिनमें सेवा भावना से काम करने का समर्पण था, जिन्होंने पार्टी के सिद्धांतों को अपने जीवन का आदर्श बनाया और जिन्होंने किसी भी परिस्थिति में अपने मूल्यों से समझौता स्वीकार नहीं किया।

    Breaking News

    सेवा आधारित राजनीति को मिला समर्थन

    पीएम मोदी ने कहा 'सत्ता को प्राथमिकता देने वाली राजनीति का धीरे-धीरे पतन होने लगा और सेवा आधारित राजनीति को धीरे धीरे लोगों का भारी समर्थन मिलने लगा। आज हमें इस बात का गर्व है कि हमने अपने आचरण से भारत की राजनीति में एक नया सिद्धांत स्थापित किया। राष्ट्र प्रथम का सिद्धांत।' उन्होंने 1984 के चुनावों का उल्लेख करते हुए कहा कि उस दौर के बाद देश में राजनीति की दो धाराएं स्पष्ट हुईं, जिसमें सेवा आधारित राजनीति को लगातार समर्थन मिला। उन्होंने कहा 'देश जानता है, हर चुनौती का सामना करने के लिए भाजपा ईमानदारी से कोशिश कर रही है, आगे भी करेगी। पहले भी सकारात्मक नतीजे मिले हैं और आगे भी मिलेंगे।

    अंग्रेजों के दौर के काले कानून खत्म किए

    अंग्रेजों के दौर के सैकड़ों काले कानूनों का अंत, लोकतंत्र के लिए नए संसद भवन का निर्माण, सामान्य समाज के गरीबों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण, कानून बनाकर तीन तलाक पर रोक, सीएए, अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण ऐसे कितने ही काम हैं, जो भाजपा के ईमानदार प्रयासों का नतीजा है। और हमारा मिशन अभी भी जारी है। यूनिफॉर्म सिविल कोड, वन नेशन वन इलेक्शन ऐसे सभी विषयों पर आज देश में एक गंभीर चर्चा हो रही है।'

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts