Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bilaspur Train Accident Update :मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 11, खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई थी MEMU पैसेंजर ट्रेन

Follow on Google News
मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 11, खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई थी MEMU पैसेंजर ट्रेन
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मंगलवार शाम एक बड़ा रेल हादसा हो गया। गेवरा रोड से बिलासपुर आ रही MEMU पैसेंजर ट्रेन बिलासपुर स्टेशन से पहले आउटर के पास एक खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, पैसेंजर ट्रेन का इंजन मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया और सामने की बोगियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में अब तक 11 यात्रियों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 20 से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। इनमें कुछ की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।

    कैसे हुआ हादसा?

    गेवरा से बिलासपुर की ओर बढ़ रही MEMU पैसेंजर ट्रेन को बिलासपुर स्टेशन पहुंचने में सिर्फ 8 किलोमीटर की दूरी बाकी थी। शाम करीब 4 बजे ट्रेन गतौरा स्टेशन के पास लाल खदान क्षेत्र से गुजर रही थी। इसी ट्रैक पर आगे एक मालगाड़ी पहले से खड़ी थी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, ऑटोमैटिक सिग्नल सिस्टम को ट्रेन ने ओवरशूट किया, यानी ड्राइवर आगे लगे स्टॉप सिग्नल को समझ नहीं पाया और ट्रेन सीधे मालगाड़ी के पिछले हिस्से से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि, ट्रेन का इंजन मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया और बोगियों में बैठे लोग एक-दूसरे पर गिर पड़े।

    यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

    प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, उन्होंने पहले तेज ब्रेक की चरमराहट, फिर जोरदार धमाका सुना। ट्रेन रुकते ही बोगी के अंदर चीख-पुकार मच गई। कई यात्रियों ने खिड़कियों और दरवाजों से कूदकर अपनी जान बचाई। रेलवे और प्रशासन की टीमों ने मौके पर पहुंचकर गैस कटर की मदद से बोगियां काटकर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। रेस्क्यू ऑपरेशन करीब 11 घंटे तक चला।

    घायल यात्रियों का अस्पताल में इलाज जारी

    घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है-

    अस्पताल

    घायल

    रेलवे अस्पताल

    6 यात्री

    सिम्स, बिलासपुर

    5 यात्री

    अपोलो अस्पताल

    2 यात्री

    अन्य प्राथमिक इलाज कर घर भेजे गए

    कई

    कुछ यात्रियों की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है।

    टूटी बोगी के बीच फंसे तीन शवों को निकालना सबसे मुश्किल था। बोगी को क्रेन से अलग कर, सीटें और लोहे के फ्रेम काटने के बाद रात 2:30 बजे तीनों शव बाहर निकाले जा सके। मृतकों में मेमू ट्रेन के लोको पायलट, बिलासपुर और जांजगीर-चांपा के रहने वाले यात्रीऔर GGU की छात्रा प्रिया चंद्रा शामिल हैं।

    'सिग्नल ओवरशूट' हो सकता है हादसे का कारण

    दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे ने प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा कि, MEMU ट्रेन ने सिग्नल को ओवरशूट किया, जिसके कारण वह खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई। हालांकि, CRS स्तर की जांच के बाद ही आधिकारिक कारण सामने आएगा।

    मुआवजे की घोषणा

    श्रेणी

    राशि

    घोषणा

    मृतक के परिजन

    ₹10 लाख

    रेलवे

    गंभीर घायल

    ₹5 लाख

    रेलवे

    सामान्य घायल

    ₹50 हजार

    रेलवे

    मृतक परिवार

    ₹5 लाख

    छत्तीसगढ़ सरकार

    घायल

    ₹50 हजार

    छत्तीसगढ़ सरकार

    हादसे के बाद ट्रेन संचालन प्रभावित

    हादसे की वजह से कोरबा-बिलासपुर रूट पर कई ट्रेनें 4-5 घंटे की देरी से चलीं। स्टेशन पर यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।

    यात्रियों और परिजनों के लिए हेल्पलाइन नंबर

    बिलासपुर: 7777857335, 7869953330

    चांपा: 8085956528

    रायगढ़: 9752485600

    कोरबा: 7869953330

    दुर्घटना स्थल: 9752485499, 8602007202

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    Latest Posts