Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बिलासपुर में दर्दनाक हादसा... मासूम की आंख में घुसी पूजा की घंटी, हालत गंभीर

Follow on Google News
बिलासपुर में दर्दनाक हादसा... मासूम की आंख में घुसी पूजा की घंटी, हालत गंभीर
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बिलासपुर। खुशियों का त्योहार दिवाली बिलासपुर के मस्तूरी में एक परिवार के लिए दुख का कारण बन गया। पूजा के दौरान खेलते-खेलते एक 10 साल की बच्ची के साथ ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ कि सबके होश उड़ गए। पूजा की घंटी सीधे उसकी आंख में घुसकर मस्तिष्क तक पहुंच गई।

    क्या है पूरा मामला ?

    दरअसल, दिवाली की रात को मस्तूरी निवासी दीपक सिंह का परिवार पूजा कर रहा था और उनकी 10 साल की बेटी काव्या सिंह वहीं पास में खेल रही थी। खेलते समय काव्या का पैर अचानक फिसला और वह गिर गई। इसी दौरान पूजा करने वाली घंटी सीधे काव्या की आंख में घुस गई। घंटी का नुकीला सिरा आंख को चीरते हुए सीधा मस्तिष्क (दिमाग) तक जा पहुंचा। बच्ची की गंभीर हालत देखकर परिवार में हड़कंप मच गया।

    गंभीर हालत में रायपुर एम्स रेफर 

    हादसे के बाद बच्ची को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे बिलासपुर के सिम्स (CIMS) रेफर किया गया। सिम्स में उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए, देर रात तत्काल उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर एम्स (AIIMS) भेज दिया गया।

    सर्जरी कर निकाली घंटी

    रायपुर एम्स में डॉक्टरों की विशेष टीम ने बच्ची की सर्जरी की और घंटी को सफलतापूर्वक बाहर निकाला। हालांकि, घंटी का सिरा मस्तिष्क तक पहुंचने के कारण दिमाग पर भी असर पड़ा है और बच्ची की एक आंख पूरी तरह से खराब हो चुकी है। चिकित्सकों के अनुसार, बच्ची की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज लगातार जारी है।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts