Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बिलासपुर में अंधविश्वास ने ली जान : बेटे ने मां को कुल्हाड़ी से काट डाला, बोला- बैगा ने बताया था जादू-टोना करती है

बिलासपुर में अंधविश्वास ने ली जान : बेटे ने मां को कुल्हाड़ी से काट डाला, बोला- बैगा ने बताया था जादू-टोना करती है
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में अंधविश्वास के चलते एक बेटा अपनी ही मां का हत्यारा बन गया। आरोपी विष्णु केंवट (38) ने कुल्हाड़ी से अपनी मां मंटोरा बाई केंवट (55) की हत्या कर दी और खुद थाने जाकर सरेंडर कर दिया। पुलिस को उसने बताया कि मां जादू-टोना करती थी, जिससे उसके बच्चे बार-बार बीमार पड़ते थे।

    बैगा की बातों में आया बेटा

    विष्णु लंबे समय से बच्चों की बीमारी से परेशान था। डॉक्टर और वैद्य से इलाज कराने के बाद भी राहत नहीं मिली, तो वह झाड़-फूंक कराने बैगा के पास जाने लगा। एक बैगा ने उसे कहा कि परिवार का ही कोई सदस्य बच्चों पर जादू-टोना कर रहा है। बार-बार पूछने पर बैगा ने उसका शक मां पर डाल दिया।

    Twitter Post

    हत्या के बाद गांव पहुंची पुलिस

    हत्या की बात सुनकर पुलिस आरोपी को लेकर गांव पहुंची तो मां की लाश घर के पास सड़क पर खून से लथपथ पड़ी मिली। विष्णु ने बताया कि उसने मां को जादू-टोना न करने की बात कही थी, लेकिन मां नहीं मानी तो उसने गुस्से में कुल्हाड़ी से वार कर दिया।

    पुलिस ने किया गिरफ्तार

    चकरभाठा थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। टीआई उत्तम साहू ने बताया कि आरोपी अंधविश्वास में फंसकर इस वारदात को अंजाम दिया। शनिवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

    Latest Posts