Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बिलासपुर में लॉ स्टूडेंट ने की आत्महत्या :परिवार के दबाव में टूटी जिंदगी, जानें पूरा मामला

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में लॉ सेकेंड ईयर की छात्रा दृष्टि गुप्ता ने आत्महत्या कर ली। शुरुआती जांच में पढ़ाई को लेकर डांट और शादी के दबाव को वजह माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
परिवार के दबाव में टूटी जिंदगी, जानें पूरा मामला
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां लॉ सेकेंड ईयर की छात्रा दृष्टि गुप्ता (20) ने आत्महत्या कर ली। वह गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी की छात्रा थी और पिछले दो साल से कोनी थाना क्षेत्र की रिवर व्यू कॉलोनी में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही थी। मंगलवार (14 अप्रैल) की सुबह उसका शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

    घटना से पहले क्या हुआ

    जानकारी के अनुसार, सोमवार (13 अप्रैल) को कॉलेज से लौटने के बाद दृष्टि की अपने परिवार से फोन पर बात हुई थी। इसके बाद वह दोस्तों के साथ बाहर घूमने चली गई और रात भर दोस्तों के साथ रही। मंगलवार सुबह जब वह घर लौटी, तो उसकी पिता से फिर फोन पर बात हुई। बताया जा रहा है कि इस दौरान पिता ने पढ़ाई को लेकर उसे डांट लगाई थी।

    बंद कमरे में उठाया आत्मघाती कदम

    पिता की फटकार के बाद दृष्टि ने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आई, तो आसपास रहने वाली अन्य छात्राओं ने उसे आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद रूम मालिक और पुलिस को सूचना दी गई।

    पुलिस ने दरवाजा खोलकर देखा मंजर

    कोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाया। अंदर का नजारा देखकर सभी सन्न रह गए। दृष्टि का शव पंखे से फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

    ये भी पढ़ें: Sakti Boiler Blast : वेदांता प्लांट हादसे में अब तक 17 की मौत, मृतकों के परिजनों को मुआवजे और नौकरी देने का ऐलान

    शादी को लेकर भी था दबाव

    दृष्टि के साथ पढ़ने वाले छात्रों ने पुलिस को बताया कि उसके परिवार वाले शादी के लिए दबाव बना रहे थे, जबकि वह फिलहाल शादी नहीं करना चाहती थी। दोस्तों के मुताबिक, वह इस बात को लेकर तनाव में रहती थी।

    पढ़ाई को लेकर डांट बनी वजह?

    पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि दृष्टि के पिता ने पढ़ाई को लेकर उसे फटकार लगाई थी। साथ ही परिजनों ने भी माना कि उसका स्वभाव थोड़ा गुस्से वाला था। पुलिस को शुरुआती जांच में आशंका है कि इन सभी कारणों के चलते उसने गुस्से या तनाव में आकर यह कदम उठाया।

    कोनी थाना प्रभारी के मुताबिक, मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है और हर पहलू से जांच की जा रही है। परिजनों और दोस्तों के बयान लिए जा रहे हैं, ताकि आत्महत्या की असली वजह सामने आ सके।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts