Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बीजापुर में नक्सल साजिश नाकाम :सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, 25 किलो के दो IED और 110 सुतली बम बरामद

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने माओवादी विरोधी अभियान के दौरान 20 और 5 किलो के दो आईईडी बरामद कर मौके पर ही नष्ट किए। इसके साथ 110 सुतली बम और हथियारों से जुड़ा सामान भी मिला। सुरक्षाबलों की सतर्कता से बड़ी घटना टल गई। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।
सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, 25 किलो के दो IED और 110 सुतली बम बरामद
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों की सतर्कता से माओवादियों की एक बड़ी साजिश नाकाम हो गई। सुरक्षा बलों ने 20 किलो और 5 किलो के दो आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिए।

    एरिया डॉमिनेशन अभियान के दौरान कार्रवाई

    माओवादी विरोधी अभियान के तहत एरिया डॉमिनेशन ऑपरेशन चलाया जा रहा था। इसी दौरान CRPF की 214वीं वाहिनी की टीम एफओबी कांडलापर्ती-2 से गश्त और सर्च ऑपरेशन के लिए निकली थी।

    डिमाइनिंग के दौरान मिले IED

    सर्च अभियान के दौरान डिमाइनिंग करते समय CRPF 214वीं वाहिनी की बीडीडी (बम डिस्पोजल डिवीजन) टीम ने 20 किलो और 5 किलो वजन के दो आईईडी बरामद किए। इसके अलावा, काले तिरपाल में लिपटे एक कंटेनर से 110 सुतली बम (पटाखे) भी मिले।

    मौके पर ही किया गया नष्ट

    बरामद दोनों आईईडी को बीडीडी टीम ने सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए मौके पर ही सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया। सुरक्षाबलों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से संभावित बड़ी घटना टल गई।

    Twitter Post

    डोलीगुट्टा चोटी से हथियारों का जखीरा बरामद

    इसी बीच, बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र में कर्रेगुट्टा हिल्स की डोलीगुट्टा चोटी इलाके में भी सघन सर्च अभियान चलाया गया। यहां नक्सलियों द्वारा जमीन में छुपाकर रखे गए हथियार, मरम्मत के उपकरण, बीजीएल सेल बनाने का सामान और भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई।

    सुरक्षा बलों ने बताया कि इलाके में माओवादियों की मौजूदगी को देखते हुए सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts