Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

'मेरी बहन लावारिस नहीं है...',बहन का शव बाइक पर लेकर भाई पहुंचा ससुराल, इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली तस्वीर आई सामने

बिहार के सीतामढ़ी जिले में दहेज के लिए 7 महीने पहले शादी करने वाली नवविवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। श्मशान से बहन का शव बाइक पर ससुराल ले जाने वाले भाई का वीडियो वायरल है। पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बहन का शव बाइक पर लेकर भाई पहुंचा ससुराल, इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली तस्वीर आई सामने
दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या, भाई बाइक पर शव लेकर पहुंचा ससुराल

बिहार के सीतामढ़ी जिले के सुप्पी थाना क्षेत्र के घरवारा गांव में दहेज उत्पीड़न से जुड़ा एक दर्दनाक मामला सामने आया है। सात महीने पहले शादी कर ससुराल गई 25 वर्षीय मधु कुमारी की हत्या के बाद ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने सभी को झकझोर दिया। पोस्टमार्टम के बाद जब ससुराल पक्ष जल्दबाजी में अंतिम संस्कार करने लगा, तो मृतका का भाई शव को बाइक पर रखकर ससुराल ले गया।

'मेरी बहन लावारिस नहीं है' कहकर बाइक पर ले गया शव

परिजनों के अनुसार, ससुराल वाले बिना पूरे रीति-रिवाज के अंतिम संस्कार करना चाहते थे। इससे नाराज मृतका के भाई ने कहा कि मेरी बहन लावारिस नहीं है। इसके बाद वह श्मशान घाट से बहन का शव बाइक पर रखकर ससुराल पहुंचा। वहां अर्थी सजाई गई और पूरे विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार कराया गया। परिवार के दबाव के बाद मृतका के ससुर ने मुखाग्नि दी।

दहेज में बुलेट बाइक की मांग का आरोप

मृतका की मां आरती देवी ने पुलिस में दर्ज शिकायत में आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज में बुलेट बाइक की मांग कर रहा था। मांग पूरी नहीं होने पर मधु को लगातार प्रताड़ित किया गया और आखिरकार उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई।

Crime

20 लाख रुपये खर्च करने के बाद भी नहीं रुका उत्पीड़न

मृतका की बहन खुशबू कुमारी ने पुलिस को बताया कि करीब सात महीने पहले हिंदू रीति-रिवाज से मधु की शादी घरवारा गांव निवासी चंदन कुमार से हुई थी। शादी में परिवार ने लगभग 20 लाख रुपये खर्च किए थे। इसके बावजूद ससुराल पक्ष दहेज की अतिरिक्त मांग करता रहा और मधु को मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान किया जाता था।

पति समेत छह लोगों पर केस दर्ज

मृतका की मां की शिकायत पर सुप्पी थाना पुलिस ने पति चंदन कुमार, देवर चंचल कुमार और नंदन कुमार, ससुर अवधेश झा, सास सीमा देवी समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।

आरोपियों की तलाश में पुलिस की छापेमारी

घटना के बाद अस्पताल परिसर में मृतका के परिजनों ने गुस्से में ससुर की पिटाई भी कर दी। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। सुप्पी थाना प्रभारी ने बताया कि नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts