Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bihar Elections 2025 :औरंगाबाद की रैली में PM मोदी का तेजस्वी पर हमला, बोले- बिहार को फिर से कट्टा राज नहीं चाहिए

औरंगाबाद की रैली में PM मोदी का तेजस्वी पर हमला, बोले- बिहार को फिर से कट्टा राज नहीं चाहिए
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी महागठबंधन पर बड़ा हमला बोला। शुक्रवार (7 नवंबर 2025) को औरंगाबाद में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और आरजेडी सत्ता के लिए किसी को भी धोखा दे सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पास ऐसी व्यवस्था है जो नौकरी और निवेश दोनों के लिए खतरा बन सकती है।

    बिहार को कट्टा सरकार नहीं चाहिए - पीएम मोदी

    पीएम मोदी ने कहा कि ये लोग कह रहे हैं कि उनकी सरकार आएगी तो कट्टा, दोनाली, फिरौती – यही चलेगा। इसलिए इन लोगों से सावधान रहना है। बिहार को कट्टा और कुशासन नहीं, बल्कि विकास चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार को एनडीए के ईमानदार घोषणापत्र और विकास की नीयत पर भरोसा है।

    सीएम चेहरा बंदूक की नोक पर किया तय

    पीएम मोदी ने कहा कि महागठबंधन में कांग्रेस को ऐसी सीटें दी गई हैं, जहां आरजेडी कभी नहीं जीत सकी। तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा आरजेडी ने बंदूक की नोक पर चुरा लिया है। पहली चरण की वोटिंग ने दिखा दिया कि बिहार अब किसी भी हाल में जंगलराज वापस नहीं आने देगा।

    एनडीए के कामों का जिक्र

    पीएम मोदी ने बताया कि एनडीए सरकार ने बिहार में विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि जहां फूड प्रोसेसिंग की संभावनाएं हैं, वहां उद्योग लगाए जा रहे हैं। जहां पर्यटन का अवसर है, वहां टूरिज्म को बढ़ावा दिया जा रहा है। टेक्नोलॉजी और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में भी रोजगार बढ़ाने पर ध्यान दिया जा रहा है।

    राम मंदिर और ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख

    अपने भाषण में पीएम मोदी ने कहा कि मोदी ने कहा था राम मंदिर बनेगा और बन गया। मोदी ने कहा था 370 हटेगा और हट गया। पहलगाम हमले का बदला लेने की बात कही थी और ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को उसका जवाब मिल गया।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

    Latest Posts