Bihar Election Results 2025 : बिहार में बहार, फिर नीतीश कुमार, NDA को 202, महागठबंधन को 35 सीटें

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों ने NDA सरकार की वापसी हुई है। NDA ने 202 सीट का आंकड़ा छू लिया। महागठबंधन 35 सीटों पर ही रुक गया।
बिहार में बहार, फिर नीतीश कुमार, NDA को 202, महागठबंधन को 35 सीटें
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को ऐतिहासिक जीत मिली है। बिहार की जनता ने NDA को 202 सीटें देकर प्रचंड जनादेश दिया है। वहीं कांग्रेस और RJD के नेतृत्व वाला महागठबंधन चारों खाने चित हो गया है। महागठबंधन को सिर्फ 35 सीटें मिली हैं। चुनाव में महागठबंधन की कमर टूट गई है। अन्य को 6 सीटें मिली हैं जिसमें 5 सीटें एआईएमआईएम को मिली हैं। इस बड़ी जीत के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि एनडीए को बंपर जीत दिलाकर बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया है। बीजेपी मुख्यालय में आयोजित जश्न समारोह में उन्होंने ये बात कही। NDA में भाजपा को 89, जनता दल यू को 85, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 19 और सहयोगी दलों को 9 सीटें मिली हैं। वहीं महागठबंधन में RJD को 25, कांग्रेस को 6, सीपीआई को 2 और महागठबंधन के सहयोगियों को 2 सीटें मिली हैं। प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज पार्टी को एक भी सीट हासिल नहीं हो पाई। 

    'Mahila+Yuva' फैक्टर से NDA की ऐतिहासिक जीत 

    NDA की प्रचंड जीत और RJD ऐतिहासिक हार की एक वजह 'MY' फैक्टर भी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन में NDA के सकरात्मक 'MY' फैक्टर का वर्णन किया है। पीएम ने इस नए 'MY' फैक्टर की परिभाषा महिला+युवा के रूप में दी है। NDA के MY फैक्टर के दांव में महागठबंधन उलझ गया। बिहार के राजनीतिक इतिहास में 'MY' का मतलब हमेशा से मुस्लिम+यादव रहा है। इस बार के विधानसभा चुनाव में मोदी और नीतीश की जोड़ी ने 'MY' को नई परिभाषा दी जिसे महिला+युवा के तौर पर जाना गया। NDA ने अपने सकारात्मक 'MY' फैक्टर में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, सुरक्षा योजनाएं, शिक्षा, शराबबंदी  जैसी योजनाओं को मुद्दा बनाया था। इस तरह बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने की संभावनाएं प्रबल हो गई हैं।अगर वे मुख्यमंत्री बनते हैं तो यह उनकी 10वीं पारी होगी। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts