PlayBreaking News

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 :कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी, 48 कैंडिडेट्स के नाम घोषित; 11 सिटिंग विधायकों को दोबारा मौका

Follow on Google News
कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी, 48 कैंडिडेट्स के नाम घोषित; 11 सिटिंग विधायकों को दोबारा मौका
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए कांग्रेस ने गुरुवार रात 11 बजे के बाद अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी। इस लिस्ट में कुल 48 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। पार्टी ने कई पुराने चेहरों पर भरोसा जताते हुए 11 सिटिंग विधायकों को फिर से टिकट दिया है, वहीं कुछ नए चेहरों को भी मैदान में उतारा गया है।

    कुटुंबा से चुनाव लड़ेंगे प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम

    कांग्रेस की पहली सूची में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम को कुटुंबा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं कदवा से पार्टी के वरिष्ठ नेता शकील अहमद को टिकट दिया गया है। राजापाकर सीट से कांग्रेस ने एक बार फिर प्रतिमा कुमारी पर भरोसा जताया है, जो पिछली बार भी इसी सीट से जीती थीं।

    48 उम्मीदवारों के नामों की सूची

    क्र.

    विधानसभा

    कैंडिडेट

    1

    बगहा

    जयेश मंगल सिंह

    2

    नौतन

    अमित गिरी

    3

    चनपटिया

    अभिषेक रंजन

    4

    बेतिया

    वसी अहमद

    5

    रक्सौल

    श्याम बिहार प्रसाद

    6

    गोविंदगंज

    शशिभूषण राय

    7

    रीगा

    अमित कुमार सिंह

    8

    बथनहा

    नवीन कुमार

    9

    बेतिया

    नलिनी रंजन झा

    10

    फूलपरास

    सुबोध मंडल

    11

    फोरबिसगंज

    मनोज विजयास

    12

    बहादुरगंज

    मनसवार आलम

    13

    कदवा

    शकील अहमद

    14

    मनिहारी

    मनोहर प्रसाद सिंह

    15

    कोरहा

    पूनम पासवान

    16

    सोनबरसा

    सरिता देवी

    17

    बेनिपुर

    मिथिलेश कुमार चौधरी

    18

    सकरा

    उमेश राम

    19

    मुजफ्फरपुर

    बिंदेंद्र चौधरी

    20

    गोपालगंज

    ओमप्रकाश गर्ग

    21

    कुचायकोट

    हरिनारायण कुशवाहा

    22

    ललगंज

    आदित्य कुमार राजा

    23

    वैशाली

    संजीव सिंह

    24

    राजा पाकर

    प्रतिमा कुमारी

    25

    रोसरा

    ब्रजकिशोर रवि

    26

    बखरी

    प्रकाश गरीब दास

    27

    बेगूसराय

    अनीता भूषण

    28

    खगड़िया

    चंदन यादव

    29

    बेलदौर

    मिथिलेश कुमार निषाद

    30

    भागलपुर

    अजीत कुमार शर्मा

    31

    सुल्तानगंज

    ललन यादव

    32

    अमरपुर

    जितेंद्र सिंह

    33

    लखीसराय

    अशोक कुमार

    34

    बरबीघा

    त्रिलोकनाथ सिंह

    35

    बिहार शरीफ

    आमिर खान

    36

    नालंदा

    खुशहाल कुमार

    37

    हरनौत

    अरुण कुमार बिंद

    38

    कुर्था

    इंद्रदीप चंद्रवंशी

    39

    पटना साहिब

    शशांक शेखर

    40

    बिक्रम

    अनिल कुमार सिंह

    41

    बक्सर

    संजय कुमार तिवारी

    42

    राजपुर

    विष्णनाथ राम

    43

    चेचरारी

    मंगल राम

    44

    कठहर

    संतोष मिश्रा

    45

    कुंडुंबा

    राजेश राम

    46

    औरंगाबाद

    आनंद शंकर सिंह

    47

    वजीरगंज

    अवधेश कुमार सिंह

    48

    हिसुआ

    नीतू कुमारी

    5 महिला उम्मीदवारों को टिकट

    कांग्रेस ने इस बार महिलाओं को भी पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया है। 5 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है-

    1. सोनबरसा से सरिता देवी
    2. बेगूसराय से अनीता भूषण
    3. हिसुआ से नीतू कुमारी
    4. कोढ़ा से पूनम पासवान
    5. राजापाकर से प्रतिमा कुमारी

    इनमें से तीन महिलाएं पहले भी चुनाव लड़ चुकी हैं, जबकि दो नए चेहरे हैं।

    11 सिटिंग विधायकों को दोबारा मौका

    कांग्रेस ने इस लिस्ट में 11 मौजूदा विधायकों को फिर से मैदान में उतारा है। इनमें भागलपुर, कदवा, मनिहारी, मुजफ्फरपुर, राजापाकर, बक्सर, राजपुर, कुटुंबा, करगहर, हिसुआ और औरंगाबाद सीटों के नाम शामिल हैं।

    वहीं खगड़िया से सिटिंग विधायक छत्रपति यादव का टिकट काट दिया गया है। उनकी जगह चंदन यादव को उम्मीदवार बनाया गया है, जो पिछली बार बेलदौर से लड़े थे और हार गए थे।

    क्र.

    विधानसभा

    कैंडिडेट

    1

    हिसुआ

    नीतू कुमारी

    2

    औरंगाबाद

    आनंद शंकर सिंह

    3

    कुंडुंबा

    राजेश राम

    4

    करगहर

    संतोष मिश्रा

    5

    राजपुर

    विष्णनाथ राम

    6

    बक्सर

    संजय तिवारी

    7

    भागलपुर

    अजीत शर्मा

    8

    राजा पाकर

    प्रतिमा कुमारी

    9

    मुजफ्फरपुर

    बिंदेंद्र चौधरी

    10

    मनिहारी

    मनोहर प्रसाद

    11

    कदवा

    शकील अहमद

    टिकट बंटवारे को लेकर बढ़ी अंदरूनी खींचतान

    जानकारी के मुताबिक, टिकट वितरण से पहले ही पार्टी में असंतोष के सुर उठने लगे थे। 15 अक्टूबर को पटना एयरपोर्ट पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, कृष्णा अल्लावरू और शकील अहमद को पार्टी कार्यकर्ताओं ने घेर लिया।

    दरअसल, बिक्रम विधानसभा से डॉ. अशोक आनंद टिकट की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन पार्टी ने अनिल शर्मा को टिकट दे दिया। इस पर कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई और आरोप लगाया कि कांग्रेस ने 5 करोड़ में टिकट बेचे हैं।

    कांग्रेस ने बदली रणनीति

    इस बार कांग्रेस ने अपनी रणनीति में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने लालू प्रसाद के प्रभाव से खुद को अलग करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर लालू के करीबी माने जाने वाले अखिलेश प्रसाद सिंह की जगह राजेश राम को जिम्मेदारी दी गई है। राहुल गांधी ने अपने भरोसेमंद सहयोगी कृष्णा अल्लावरू को बिहार का प्रभारी बनाया है। राहुल गांधी खुद भी ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के जरिए बिहार में सक्रियता बढ़ा रहे हैं। 

    2020 में कांग्रेस ने जीती थीं 19 सीटें

    2020 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 70 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन पार्टी केवल 19 सीटों पर ही जीत दर्ज कर पाई थी। उस समय कांग्रेस का स्ट्राइक रेट 27% था। पार्टी का आरोप था कि उसे RJD ने कमजोर सीटें दी थीं, जिससे प्रदर्शन प्रभावित हुआ। इस बार कांग्रेस ने सीट चयन में जातीय, सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवार तय किए हैं।

    इस बार कठिन रहा कांग्रेस का सीट बंटवारा

    महागठबंधन के भीतर कांग्रेस को इस बार सीटों को लेकर सबसे ज्यादा जद्दोजहद करनी पड़ी। पार्टी ने हर सीट का सामाजिक समीकरण, पिछली बार के परिणाम और उम्मीदवार की ताकत का गहन विश्लेषण करने के बाद सूची तैयार की है।

    बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का कार्यक्रम

    फेज-1

    वोटिंग की तारीख: 6 नवंबर (गुरुवार)

    विधानसभा सीटें: 121

    परिणाम घोषणा: 14 नवंबर 2025

    नामांकन प्रक्रिया:

    शुरू - 10 अक्टूबर

    खत्म - 17 अक्टूबर

    स्क्रूटनी - 18 अक्टूबर

    नाम वापसी - 20 अक्टूबर

    फेज-1 के जिले:

    गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर, बक्सर।

    फेज-2

    वोटिंग की तारीख: 11 नवंबर (मंगलवार)

    विधानसभा सीटें: 122

    परिणाम घोषणा: 14 नवंबर 2025

    नामांकन प्रक्रिया:

    शुरू - 13 अक्टूबर

    खत्म - 20 अक्टूबर

    स्क्रूटनी - 21 अक्टूबर

    नाम वापसी - 23 अक्टूबर

    फेज-2 के जिले:

    पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल, मधुबनी, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर।

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts