Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बिहार चुनाव 2025 : उपेंद्र कुशवाहा ने चार सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार, पत्नी स्नेहलता भी मैदान में

एनडीए में सीट बंटवारे के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने की घोषणा
बिहार चुनाव 2025 : उपेंद्र कुशवाहा ने चार सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार, पत्नी स्नेहलता भी मैदान में
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात और एनडीए में सब कुछ ठीक होने का दावा करने के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी पार्टी RLM की चार सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। एनडीए में सीट बंटवारे के तहत कुशवाहा को कुल छह सीटें मिली हैं, जिनमें से फिलहाल चार सीटों पर नाम तय किए गए हैं।

    पत्नी स्नेहलता को मिला टिकट

    घोषित उम्मीदवारों में सबसे चर्चित नाम उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता का है, जिन्हें सासाराम विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

    ये चार सीटों पर तय हुए उम्मीदवार

    • मधुबनी: माधव आनंद (राष्ट्रीय महासचिव)
    • सासाराम: स्नेहलता कुशवाहा
    • उजियारपुर: प्रशांत कुमार पंकज
    • दिनारा: आलोक कुमार सिंह

    दो सीटों पर जल्द होगा ऐलान

    पार्टी ने बताया कि पारु और बाजपट्टी विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवारों के नाम जल्द ही घोषित किए जाएंगे। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि पार्टी पूरी ताकत से चुनाव मैदान में उतर रही है और एनडीए गठबंधन के साथ मिलकर अच्छा प्रदर्शन करेगी।

    Uploaded media

     

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

    Latest Posts