Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बिहार चुनाव 2025 : महागठबंधन जल्द करेगा सीएम चेहरे का ऐलान, तेजस्वी यादव के नाम पर सहमति

बिहार चुनाव 2025 : महागठबंधन जल्द करेगा सीएम चेहरे का ऐलान, तेजस्वी यादव के नाम पर सहमति
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन ने मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर फैसला लगभग तय कर लिया है। सूत्रों के अनुसार, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के नाम पर सभी सहयोगी दलों की सहमति बन गई है। अब औपचारिक ऐलान जल्द ही किया जाएगा।

    सीट बंटवारे पर भी चल रही है बातचीत

    सीट शेयरिंग को लेकर मंथन जारी है। गुरुवार (9 अक्टूबर) को भी महागठबंधन के नेताओं की बैठक हुई। उम्मीद है कि अगले 1-2 दिनों में सीट बंटवारे और सीएम फेस दोनों पर औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी।

    अब औपचारिक घोषणा होनी चाहिए - अब्दुल बारी सिद्दीकी

    आरजेडी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा महागठबंधन के सभी दलों को मिलकर तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित कर देना चाहिए। सीट शेयरिंग और उम्मीदवारों पर अंतिम फैसला भी 1-2 दिनों में हो जाएगा।

    महागठबंधन में सीटों का संभावित बंटवारा

    सूत्रों के मुताबिक, आरजेडी को 135-140 सीटें मिल सकती हैं। पार्टी ने कांग्रेस को 50-52 सीटें देने का प्रस्ताव दिया है, जबकि कांग्रेस 70 सीटें चाहती है। साल 2020 में कांग्रेस ने 70 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन सिर्फ 19 सीटों पर जीत हासिल की थी।

    भाकपा (माले) और VIP भी सीटों को लेकर अड़े

    महागठबंधन की सहयोगी पार्टी भाकपा (माले) को 20-25 सीटें दी जा सकती हैं, लेकिन वह इससे संतुष्ट नहीं है। पिछले चुनाव में उसने 19 में से 12 सीटें जीती थीं, इस बार वह 40 सीटों की मांग कर रही है।

    वहीं, मुकेश सहनी की पार्टी विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) भी कम से कम 40 सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग कर रही है। इसके साथ ही मुकेश सहनी ने कहा है कि अगर गठबंधन को जीत मिलती है तो वह डिप्टी सीएम पद चाहते हैं।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

    Latest Posts