PlayBreaking News

बिहार चुनाव 2025 : आम आदमी पार्टी ने जारी की पहली सूची, 11 सीटों पर उम्मीदवार घोषित

Follow on Google News
बिहार चुनाव 2025 : आम आदमी पार्टी ने जारी की पहली सूची, 11 सीटों पर उम्मीदवार घोषित
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी (AAP) ने सोमवार (06 अक्टूबर) को अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की। इस लिस्ट में 11 विधानसभा सीटों से उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। इनमें दो महिला प्रत्याशी भी शामिल हैं।

    किन सीटों से कौन लड़ेगा चुनाव?

    1. पटना की फुलवारी शरीफ सीट से अरुण कुमार रजक
    2. बांकीपुर से डॉ. पंकज कुमार
    3. बेगूसराय से डॉ. मीरा सिंह
    4. दरभंगा (कुशेश्वरस्थान) से योगी चौपाल
    5. सारण (तरैया) से अमित कुमार सिंह
    6. पूर्णिया (कस्बा) से भानु भारतीय
    7. मधुबनी (बेनीपट्टी) से सुभदा यादव
    8. किशनगंज से अशरफ आलम
    9. सीतामढ़ी (परिहार) से अखिलेश नारायण ठाकुर
    10. मोतिहारी (गोविंदगंज) से अशोक कुमार सिंह
    11. बक्सर से पूर्व कप्तान धर्मराज सिंह

    600 लोगों ने मांगा था टिकट

    पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने बताया कि टिकट पाने के लिए 600 लोगों ने बायोडेटा दिया था। स्क्रीनिंग कमेटी और बिहार प्रभारी अभिनव राय सभी नामों की जांच कर रहे हैं। जो नेता क्षेत्र में अच्छा काम कर रहे हैं उन्हें प्राथमिकता दी जा रही है।

    दिल्ली मॉडल पर लड़ेगी AAP

    राकेश कुमार यादव ने कहा कि यह तो सिर्फ पहली लिस्ट है। जल्द ही दूसरी और तीसरी लिस्ट भी जारी होगी। AAP का कहना है कि वह दिल्ली मॉडल को आधार बनाकर बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। राकेश यादव ने दावा किया कि इस बार आम आदमी पार्टी के बिना किसी भी दल की सरकार बनना मुश्किल होगा।

    Twitter Post
    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts