बिहार विधानसभा चुनाव 2025 :आम आदमी पार्टी की चौथी लिस्ट जारी, 12 नए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

आम आदमी पार्टी की चौथी लिस्ट जारी, 12 नए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। इस नई सूची में 12 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। पार्टी इससे पहले तीन लिस्ट जारी कर चुकी है। ऐसे में अब तक कुल 99 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान हो चुकी है। आम आदमी पार्टी ने साफ कर दिया है कि, वह इस बार बिहार की सभी 243 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी।

    AAP की चौथी लिस्ट में 12 नए चेहरे

    आम आदमी पार्टी ने चौथी लिस्ट में 12 विधानसभा क्षेत्रों से अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। इस लिस्ट में कई जिलों के ऐसे उम्मीदवारों को मौका दिया गया है, जो लंबे समय से जनता के बीच काम कर रहे हैं।

    उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट...

    1. मधुबन – कुमार कुनाल
    2. सीतामढ़ी – रानी देवी
    3. खजौली – आशा सिंह
    4. फुलपरास – गोरीशंकर
    5. सूपौल – बृज भूषण (नवीन)
    6. अमौर – मोहम्मद मुंताजिर आलम
    7. पिरपैंती – प्रीतम कुमार
    8. कुटुम्बा – शरावन घुइया
    9. गुरुआ – सचितानंद श्याम
    10. गया टाउन – अनिल कुमार
    11. सिकंदरा – राहुल राणा
    12. जमुई – रमाशिष यादव

    अब तक किटने उम्मीदवार मैदान में उतारे

    AAP ने अब तक कुल 99 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

    • पहली सूची में 11 प्रत्याशी
    • दूसरी सूची में 48 प्रत्याशी
    • तीसरी सूची में 28 प्रत्याशी
    • अब चौथी सूची में 12 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान 

    पार्टी का कहना है कि, आगामी दिनों में शेष सीटों के लिए भी उम्मीदवारों का ऐलान किया जाएगा, ताकि सभी 243 सीटों पर आम आदमी पार्टी अपनी मौजूदगी दर्ज करा सके।

    Twitter Post

    बिहार में लागू होगा केजरीवाल मॉडल ?

    आम आदमी पार्टी (AAP) ने बिहार में दिल्ली और पंजाब के सफल केजरीवाल मॉडल को लागू करने की बात कही है। पार्टी ने इस मॉडल के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली-पानी और भ्रष्टाचार मुक्त शासन को अपना मुख्य एजेंडा बनाया है।

    AAP नेताओं का कहना है कि, बिहार में अब तक विकास के नाम पर सिर्फ वादे किए गए हैं, लेकिन जनता को असली राहत नहीं मिल पाई है। पार्टी ने वादा किया है कि, अगर जनता उन्हें मौका देती है, तो बिहार को बुनियादी सुविधाओं के मामले में नया रूप दिया जाएगा।

    पलायन, बेरोजगारी और महंगाई होंगे मुख्य मुद्दे

    AAP ने कहा कि, बिहार में पार्टी का ध्यान पलायन, बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों पर रहेगा, जिन्हें चुनाव प्रचार के दौरान जनता के बीच उठाया जाएगा। पार्टी का मानना है कि, बिहार से बड़े पैमाने पर हो रहा पलायन राज्य की सबसे बड़ी समस्या है, जिसे शिक्षा और रोजगार के अवसर पैदा कर कम किया जा सकता है।

    चुनाव मैदान में अकेले उतरेगी AAP

    आम आदमी पार्टी ने पहले ही यह स्पष्ट कर दिया है कि, वह किसी दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी और सभी 243 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। पार्टी का मानना है कि, दिल्ली और पंजाब की तरह बिहार की जनता भी बदलाव का मौका देगी।

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    Latest Posts