बिहार के अररिया में एनकाउंटर : तनिष्क लूटकांड का मास्टरमाइंड चुनमुन झा ढेर, STF के 5 जवान घायल

Follow on Google News
बिहार के अररिया में एनकाउंटर : तनिष्क लूटकांड का मास्टरमाइंड चुनमुन झा ढेर, STF के 5 जवान घायल
अररिया। बिहार के अररिया जिले के नरपतगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान एसटीएफ ने कुख्यात अपराधी चुनमुन झा को मार गिराया। चुनमुन झा के शरीर में कुल 6 गोलियां लगीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसे घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

लूटकांड का मास्टरमाइंड था चुनमुन झा

चुनमुन झा पलासी थाना क्षेत्र के मजलिसपुर का रहने वाला था और कई लूटकांडों का मास्टरमाइंड था। हाल ही में आरा में तनिष्क शोरूम में हुए 10 करोड़ की ज्वेलरी लूटकांड में भी उसकी संलिप्तता बताई जा रही थी। इसके अलावा पूर्णिया में हुए तनिष्क लूटकांड का भी वह मुख्य आरोपी था।

मुठभेड़ में 5 जवान घायल

एनकाउंटर के दौरान STF के 5 जवान घायल हो गए, जिनमें नरपतगंज थानेदार कुमार विकास, STF के जवान मो. मुश्ताक, ड्राइवर नागेश, जेसी शहाबुद्दीन और जेसी दीपक शाह शामिल हैं। इसके अलावा, दो स्थानीय नागरिकों को भी चोटें आई हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कैसे हुआ एनकाउंटर?

अररिया एसपी अंजनी कुमार के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि चुनमुन झा इलाके में आने वाला है। इसके बाद STF और पुलिस ने उसे ट्रैक करना शुरू किया। पुलिस को देखते ही चुनमुन झा ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में STF ने भी गोलीबारी की, जिसमें चुनमुन झा गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया।

मौके से हथियार बरामद

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घटनास्थल से एक अमेरिकन पिस्टल बरामद की है। पुलिस का कहना है कि, चुनमुन झा के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है और उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है।

तनिष्क लूटकांड का था मास्टरमाइंड

11 मार्च को आरा के तनिष्क शोरूम में 6 बदमाशों ने 10 करोड़ की ज्वेलरी लूट ली थी। इस मामले में पुलिस ने अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और लूट में इस्तेमाल की गई कार भी जब्त कर ली गई है। एनकाउंटर में मारा गया चुनमुन झा इस लूट का मास्टरमाइंड माना जा रहा था।

आरोपियों की तलाश जारी

एसटीएफ की टीम अब फरार अपराधी की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि, जल्द ही भागे हुए आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसपी अंजनी कुमार ने बताया कि पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों को भी पकड़ा जा सके। ये भी पढ़ें- आरा में तनिष्क शोरूम से 25 करोड़ की लूट, 2 बदमाशों को गोली मारकर पकड़, 4 की तलाश जारी
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts