Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

आज खुलेगा Bigg Boss का घर, Room No. 20 से हटेगा पर्दा; कौन मारेगा पहली एंट्री और किसका बजेगा बैंड?

Bigg Boss 20 का ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर 2026 को होगा। जानिए शो जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर कब और कहां देख सकते हैं। इस सीजन में 18 कंटेस्टेंट्स, 'वरदान' और 'ड्युअलिटी' थीम, रूम नंबर 20 का सीक्रेट और सलमान खान का काउबॉय लुक खास आकर्षण होंगे। शो की टाइमिंग और कंटेस्टेंट्स की पूरी लिस्ट यहां देखें।
आज खुलेगा Bigg Boss का घर, Room No. 20 से हटेगा पर्दा; कौन मारेगा पहली एंट्री और किसका बजेगा बैंड?
Bigg Boss 20 Grand Premiere

सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' का इंतजार अब खत्म होने वाला है। शो का ग्रैंड प्रीमियर आज यानी 6 सितंबर 2026 को होगा। इस सीजन में टीवी, फिल्म, सोशल मीडिया और म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े 18 कंटेस्टेंट्स नजर आएंगे।

कब और कहां देख पाएंगे Bigg Boss 20?

'बिग बॉस 20' का ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर को होगा। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शो जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा, जबकि टीवी पर इसे कलर्स टीवी पर देखा जा सकेगा। डिजिटल दर्शकों के लिए शो का रोजाना प्रसारण रात 9 बजे से होगा। वहीं टीवी पर दर्शक इसे रात 10:30 बजे से देख सकेंगे। शो के हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम वर्जन भी उपलब्ध होंगे।

Bigg Boss 20 में 18 कंटेस्टेंट्स

इस सीजन में कुल 18 कंटेस्टेंट्स के घर में एंट्री लेने की बात कही गई है। लिस्ट में टीवी, भोजपुरी सिनेमा, सोशल मीडिया और म्यूजिक की दुनिया से जुड़े कई नाम शामिल हैं।

कंटेस्टेंट्स की पूरी लिस्ट

  • माही विज
  • आम्रपाली दुबे
  • रीति तिवारी
  • अमन गांधी
  • उदिति सिंह
  • काजी तौकीर
  • मैरी कॉम
  • अर्शिफा खान
  • कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू
  • ईशा रिखी
  • आसिफ खान
  • रोहेड़ खान
  • फैसल खान
  • कनिका मान
  • रैपर यंग डीएसए
  • खुशी दुबे
  • रिया अहीर
  • लव गिल

'वरदान' और 'ड्युअलिटी' होगी सीजन की थीम

'बिग बॉस 20' की थीम 'वरदान', 'हाउस ऑफ इल्यूजन' और 'ड्युअलिटी' (तथास्तु) पर आधारित बताई जा रही है। इस सीजन में एलिमिनेशन के बाद कंटेस्टेंट्स को एक खास 'वरदान' यानी एक्स्ट्रा लाइफलाइन मिलने का ट्विस्ट रखा गया है। इसका मतलब है कि बाहर होने की स्थिति में कुछ कंटेस्टेंट्स को गेम में वापस बने रहने का एक और मौका मिल सकता है।

एडवेंचर वर्ल्ड जैसा होगा बिग बॉस का घर

इस बार बिग बॉस का घर भी बेहद अलग अंदाज में तैयार किया गया है। सेट डिजाइनर वर्षा जैन ने इसे रंगीन और अतरंगी लुक दिया है। घर का डिजाइन किसी सामान्य घर की बजाय एक एडवेंचर वर्ल्ड जैसा नजर आएगा। यहां पेड़-पौधों के साथ कई तरह के पक्षियों और जीवों के डिजाइन देखने को मिलेंगे।

Room Number 20 में छिपा है सीक्रेट

घर में कई सरप्राइज और सीक्रेट जोन भी बनाए गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा रूम नंबर 20 की है। बताया जा रहा है कि इस कमरे में कोई खास सरप्राइज छिपा है, जिसका राज शो शुरू होने के बाद खुलेगा। इसके अलावा घर के अंदर एक और सीक्रेट सरप्राइज होने की बात कही जा रही है, जिसका खुलासा धीरे-धीरे किया जाएगा।

'BB Food Truck' से लेकर गॉसिप काउच तक

इस बार बिग बॉस के किचन को 'BB Food Truck' नाम दिया गया है। वहीं वॉशरूम एरिया में एक बड़ा काउच रखा गया है, जहां कंटेस्टेंट्स बैठकर बातचीत और गॉसिप करते नजर आएंगे। घर की डिजाइन भी काफी अनोखी है। बड़ी चायदानी को सोफे का रूप दिया गया है, जबकि एक ऑक्टोपस को शतरंज खेलते हुए दिखाया गया है।

जंगल थीम में तैयार किया गया गार्डन

गार्डन एरिया को जंगल थीम दी गई है। यहां पेड़ों और हरियाली के बीच सांप का बड़ा डिजाइन नजर आएगा। वहीं स्विमिंग पूल को शार्क के डिजाइन में तैयार किया गया है। घर की दीवारों पर गिरगिट, बिच्छू, उल्लू और बंदर जैसे जीवों के डिजाइन भी दिखाई देंगे। इन डिजाइंस के जरिए कंटेस्टेंट्स के बदलते रंग और अलग-अलग व्यक्तित्व को दिखाने की कोशिश की गई है।

काउबॉय लुक में नजर आएंगे सलमान खान

ग्रैंड प्रीमियर में सलमान खान का लुक भी काफी चर्चा में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने 4 सितंबर को मुंबई में शो के प्रीमियर एपिसोड की शूटिंग शुरू की। इस दौरान सलमान रफ-एंड-टफ काउबॉय लुक में नजर आए। उन्होंने ब्राउन काउबॉय हैट, ब्लैक टी-शर्ट, डार्क ब्लू डेनिम और ग्रे वेस्टकोट पहना था। हाथ में उनका आइकॉनिक फिरोजी ब्रेसलेट भी नजर आया। अब देखना दिलचस्प होगा कि Bigg Boss 20 की पहली रात कौन सा कंटेस्टेंट सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरता है और 'वरदान' वाला ट्विस्ट गेम को कितना बदलता है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts