Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

'ऐ बाप पे मत जाना'... मनोज तिवारी की बेटी रीति की बिग बॉस में एंट्री, सलमान ने याद दिलाया 16 साल पुराना किस्सा

Bigg Boss 20 के प्रीमियर से पहले मनोज तिवारी और निरहुआ के प्रोमो ने हलचल बढ़ा दी है। मनोज अपनी बेटी रीति तिवारी को शो में छोड़ने पहुंचे, जहां सलमान ने 16 साल पुराना अंडों वाला विवाद याद दिलाया। वहीं निरहुआ के प्रोमो के बाद आम्रपाली दुबे की एंट्री की चर्चा तेज हो गई है। जानिए पूरी कहानी और संभावित कंटेस्टेंट्स।
'ऐ बाप पे मत जाना'... मनोज तिवारी की बेटी रीति की बिग बॉस में एंट्री, सलमान ने याद दिलाया 16 साल पुराना किस्सा
मनोज तिवारी की बेटी रीति की बिग बॉस में एंट्री

सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' का प्रीमियर आज रात होने जा रहा है। शो शुरू होने से पहले मेकर्स ने कई प्रोमो जारी किए हैं, जिनमें भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़े चेहरे नजर आ रहे हैं। एक प्रोमो में भोजपुरी एक्टर और बीजेपी नेता मनोज तिवारी अपनी बेटी रीति तिवारी को बिग बॉस के घर में छोड़ने पहुंचे। वहीं दूसरे प्रोमो में भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ नजर आए।

बेटी को Bigg Boss में छोड़ने पहुंचे मनोज तिवारी

प्रोमो की शुरुआत मनोज तिवारी के गाना गाते हुए स्टेज पर आने से होती है। सलमान खान उन्हें दोबारा बिग बॉस में आने को लेकर चिढ़ाते हैं। इस पर मनोज बताते हैं कि वह खुद शो में हिस्सा लेने नहीं आए हैं, बल्कि अपनी बेटी रीति तिवारी को बिग बॉस के घर में छोड़ने पहुंचे हैं। इसके बाद रीति स्टेज पर आती हैं और परफॉर्म करती हैं। सलमान उन्हें घर के अंदर होने वाले झगड़ों को लेकर सलाह देते हैं और कहते हैं कि अंडों को लेकर लड़ाई मत करना। इसके बाद सलमान का 'ऐ बाप पे मत जाना' वाला डायलॉग सुनाई देता है।

16 साल पुराना अंडों वाला विवाद फिर चर्चा में

सलमान का यह डायलॉग सुनते ही मनोज तिवारी और डॉली बिंद्रा का करीब 16 साल पुराना विवाद याद आ जाता है। मनोज तिवारी ने साल 2010 में Bigg Boss Season 4 में हिस्सा लिया था। उस सीजन में श्वेता तिवारी, खली, डॉली बिंद्रा और मनोज तिवारी जैसे चर्चित चेहरे नजर आए थे। शो की ट्रॉफी श्वेता तिवारी ने जीती थी। इसी सीजन में मनोज तिवारी और डॉली बिंद्रा के बीच अंडों को लेकर जोरदार बहस हुई थी।

'किचन किसी के बाप का नहीं है' से शुरू हुआ था विवाद

दरअसल, मनोज नाश्ते में ऑमलेट बनाना चाहते थे, जबकि डॉली बिंद्रा का कहना था कि पहले बचा हुआ खाना खत्म किया जाए। बहस के दौरान मनोज तिवारी ने कहा था, 'किचन किसी के बाप का नहीं है।' इसके जवाब में डॉली बिंद्रा ने कहा था, 'बाप पे बोलना नहीं।' दोनों के बीच हुई यह बहस उस समय काफी सुर्खियों में रही थी और बाद में इसके डायलॉग सोशल मीडिया मीम्स का हिस्सा भी बने।

Entertainment

निरहुआ रिक्शे पर पहुंचे Bigg Boss के सेट

वहीं, दूसरे प्रोमो में भोजपुरी एक्टर और सिंगर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ नजर आए। वह रिक्शे पर बैठकर शो के सेट पर पहुंचे। बैकग्राउंड में उनका चर्चित गाना 'निरहुआ रिक्शावाला' सुनाई देता है। सलमान उनका स्वागत करते हुए कहते हैं, 'स्वागत है, आवा आवा निरहुआ।' इसके बाद सलमान उनसे मजाक करते हैं और कहते हैं कि आपने सिर्फ दो फेरे लिए हैं, इसलिए लगता है कि आप किसी को साथ लेकर जाएंगे।

सलमान ने निरहुआ को दिया मजेदार जवाब

निरहुआ सलमान को बिग बॉस में दोबारा मौका देने के लिए धन्यवाद देते हैं। हालांकि, सलमान उन्हें बीच में रोककर कहते हैं कि 'शुक्रिया सर, लेकिन वो थोड़ी सी गलतफहमी हो गई है, आप सिर्फ यहीं तक हैं।' निरहुआ हैरानी जताते हुए कहते हैं कि उन्हें तो बताया गया था कि 'तथा-टू' है। उनकी बात सुनकर सलमान हंस पड़ते हैं।

क्या आम्रपाली दुबे को लेकर आए हैं निरहुआ?

निरहुआ वाले प्रोमो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर आम्रपाली दुबे की Bigg Boss 20 में एंट्री की चर्चा तेज हो गई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि निरहुआ शायद आम्रपाली दुबे को शो में एंट्री करवाने पहुंचे हैं। हालांकि, उनकी एंट्री को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

Bigg Boss 20 में कौन-कौन नजर आएगा?

शो में कौन-कौन कंटेस्टेंट्स एंट्री लेने वाले हैं, इसका पूरा खुलासा प्रीमियर के दौरान होगा। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में कई नाम सामने आए हैं। इनमें माही विज, कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू, अरिश्फा खान, कनिका मान, ईशा रिखी और काजी तौकीर के नाम शामिल हैं। इसके अलावा मैरी कॉम, आम्रपाली दुबे, अमन गांधी, आसिफ खान, रोहेद खान, फैसल खान, युंग डीएसए और स्काउट जैसे नाम भी चर्चा में हैं।

वहीं, रिह्या अहीर और लव गिल में से किसी एक को जनता के वोटों के आधार पर बिग बॉस के मुख्य घर में एंट्री मिलने की बात कही जा रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आज रात शो के प्रीमियर में कौन-कौन से चेहरे सामने आते हैं और क्या निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे की एंट्री का भी सरप्राइज मिलता है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts