PlayBreaking News

योगी सरकार का बड़ा फैसला, धार्मिक जुलूस और शोभायात्रा को लेकर दिया ये आदेश

Follow on Google News
योगी सरकार का बड़ा फैसला, धार्मिक जुलूस और शोभायात्रा को लेकर दिया ये आदेश
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब प्रदेश में कहीं भी बिना अनुमित धार्मिक जुलूस या शोभायात्रा नहीं निकाल पाएंगे। सीएम योगी ने फील्ड के अफसरों से कहा कि कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं होगा। उन्माद फैलाने और अफवाह फैलाने वाले हर व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई हो वह चाहे जिस पक्ष का हो।

सीएम योगी ने दिया ये आदेश

सीएम योगी ने कहा कि कोई भी शोभायात्रा या धार्मिक जुलूस बिना विधिवत अनुमति के न निकाली जाए। अनुमति से पूर्व आयोजक से शांति-सौहार्द कायम रखने के संबंध में शपथ पत्र लिया जाए। अनुमति केवल उन्हीं धार्मिक जुलूसों को दिया जाए, जो पारंपरिक हों, नए आयोजनों को अनावश्यक अनुमति न दी जाए। ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमला, एक जवान शहीद

अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दूसरे कार्यकाल में फील्ड के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली वीडियो कान्फ्रेंसिंग की। इस दौरान उन्होंने अलीगढ़, सहारनपुर और लखनऊ के गुडंबा की घटना पर नाराजगी जाहिर की और वरिष्ठ अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

4 मई तक पुलिसकर्मियों की छुट्टी निरस्त

सीएम योगी ने कहा कि आने वाले दिनों में कई महत्वपूर्ण धार्मिक त्योहार हैं। रमजान का महीना चल रहा है। वहीं ईद का त्योहार और अक्षय तृतीया एक ही दिन होना संभावित है। ऐसे में वर्तमान परिवेश को देखते हुए पुलिस को अतिरिक्त संवेदनशील रहना होगा। थानाध्यक्ष से लेकर एडीजी तक अगले 24 घंटे के अंदर अपने-अपने क्षेत्र के धर्मगुरुओं, समाज के अन्य प्रतिष्ठित जनों के साथ संवाद करें। इसके साथ ही सीएम ने 4 मई तक सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मियों की छुट्टी निरस्त करने के निर्देश दिए हैं।

महाराष्ट्र सरकार ने भी लिया ये फैसला

सोमवार को महाराष्ट्र सरकार ने भी प्रदेश में शांति बनाए रखने के लिए बड़ा फैसला लिया। इसके तहत अब धार्मिक स्थलों (मंदिर, मस्जिद) पर लाउडस्पीकर लगाने से पहले राज्य सरकार से इसकी अनुमति लेना अनिवार्य कर दिया है। जो आदेश का पालन नहीं करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ये भी पढ़ें- देश के नए थल सेना प्रमुख का ऐलान, ये पद संभालने वाले कोर ऑफ इंजीनियर्स के पहले अधिकारी
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts