PlayBreaking News

मप्र सरकार का बड़ा फैसला, सिंहस्थ लैंड पुलिंग एक्ट निरस्त

किसान संघ और भाजपा नेताओं की बैठक के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंहस्थ लैंड पुलिंग एक्ट को निरस्त करने का ऐलान किया
Follow on Google News
मप्र सरकार का बड़ा फैसला, सिंहस्थ लैंड पुलिंग एक्ट निरस्त
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों से चर्चा के बाद सिंहस्थ लैंड पुलिंग एक्ट निरस्त कर दिया। सिंहस्थ महाकुंभ को लेकर सरकार का यह बड़ा निर्णय माना जा रहा है। सीएम ने नगरीय प्रशासन विकास विभाग और जिला प्रशासन को आदेश जारी करने के निर्देश दिए है। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि सिंहस्थ का आयोजन दिव्य, भव्य और विश्वस्तरीय करने के लिए हर संभव प्रयास करने पर सहमति बनी। साधु संतों और किसानो के हितों का ध्यान रखा जाएगा। लैंड पुलिंग एक्ट का किसान काफी समय से विरोध कर रहे थे।

    किसान संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देर शाम किसान संघ के पदाधिकारियों के साथ ही, उज्जैन के जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन के अधिकारियों की बैठक बुलाई थी। लंबी चर्चा के बाद उन्होंने कहा कि किसान और साधु-संतों के ‍व्यापक हितों का सरकार पूरा ध्यान रखेगी। किसानों की भावनाअों का पूरा सम्मान किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा , किसान संघ की और से संगठन मंत्री महेश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह आँजना, अतुल माहेश्वरी, लक्ष्मी नारायण पटेल, भरत बैस, रमेश दांगी मौजूद थे।

    किसानों ने आंदोलन वापस लिया

    किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह आंजना ने से चर्चा में बताया कि किसान संघ द्वारा 18 नवंबर से उज्जैन के प्रशासनिक भवन को घेरने संबंधी आंदोलन अब वापस ले लिया गया है। उन्होंने कहा कि 18 जिलों से जो किसान उज्जैन आने वाले हैं अब वे आंदोलन के बजाए होली-दिवाली जैसा जश्न मनाएंगे। आंजना और किसान संघ राष्ट्रीय प्रचार प्रमुख राघवेंद्र पटेल ने इस निर्णय के लिए सीएम डॉ. यादव का आभार जताया। उल्लेखनीय है कि इस मामले को लेकर किसानों में नाराजगी बनी हुई थी। किसान कई बार राज्य और केंद्र स्तर पर भी बातचीत कर चुके थे। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts