इंदौर में जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, भांग के अवैध कारोबार पर मारा छापा; गोदाम सील
Publish Date: 10 Oct 2022, 4:14 PM (IST)Updated On: 10 Oct 2022, 7:09 PM (IST)Reading Time: 1 Minute Read
मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। ग्राम जाख्या में शासन ने सागर आयुर्वेदिक फार्मेसी पर छापामार कार्रवाई की है। बता दें कि यहां बड़ी मात्रा में भांग का अवैध कारोबार किया जा रहा था। अपर कलेक्टर व प्रभारी सहायक आयुक्त राजेश राठौड़ खुद मौके पर पहुंचे और कार्रवाई की।
[caption id="attachment_45298" align="aligncenter" width="600"]

भांग के अवैध कारोबार पर प्रशासन का छापा[/caption]
अपर कलेक्टर के निर्देश पर गोदाम सील
प्रशासनिक अमले को यहां के गोदाम में भारी मात्रा में पिसी हुई भांग के साथ मस्ताना व तरंग ब्रांड की मुनक्का गोलियां मिली हैं। जिसके बाद अपर कलेक्टर व प्रभारी सहायक आयुक्त राजेश राठौड़ ने भांग एवं नशे की अन्य सामग्री जब्त कर गोदाम को सील कर दिया है। बताया जा रहा है कि प्रशासन सागर आयुर्वेदिक के संचालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करेगा।
ये भी पढ़ें- ‘सरकार’ का ‘ऑपरेशन नशा मुक्ति’, CM शिवराज ने की समीक्षा बैठक, नशे के कारोबारियों और माफियाओं पर कार्रवाई के दिए निर्देश
इंदौर की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Related Posts
PU Special :

PU Special :

PU Special :
