Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

महाकुंभ में स्नान के लिए भूटान नरेश पहुंचे लखनऊ, एयरपोर्ट पर सीएम योगी ने किया स्वागत

महाकुंभ में स्नान के लिए भूटान नरेश पहुंचे लखनऊ, एयरपोर्ट पर सीएम योगी ने किया स्वागत
लखनऊ। महाकुंभ के अवसर पर त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाने की चाहत के साथ भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांग्चुक सोमवार को लखनऊ पहुंचे। वांग्चुक मंगलवार को प्रयागराज जाकर संगम में स्नान करेंगे। वांगचुक अपने आधिकारिक दौरे पर पहली बार लखनऊ पहुंचे है, उनके इस दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

एयरपोर्ट पर कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने भूटान नरेश को पुष्पगुच्छ प्रदान कर उनका कुशलक्षेम जाना। भूटान नरेश ने भी श्री योगी का अभिवादन किया। वहीं एयरपोर्ट पर कलाकारों ने भारतीय संस्कृति के अनुरूप विभिन्न प्रस्तुतियों से उनका स्वागत किया। वांग्चुक ने भी कलाकारों की हौसलाअफजाई की। भूटान नरेश होटल ताज में ठहरेंगे और अपने प्रवास के दौरान राजभवन में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ डिनर करेंगे। देखें वीडियो...

संगम में स्नान करेंगे भूटान नरेश

भूटान नरेश 4 फरवरी यानी मंगलवार को प्रयागराज महाकुम्भ जाएंगे। वे यहां संगम पर पावन त्रिवेणी स्नान व दर्शन-पूजन आदि करेंगे। महापौर सुषमा खर्कवाल, प्रमुख सचिव (गृह) संजय प्रसाद, डीजीपी प्रशांत कुमार, लखनऊ के जिलाधिकारी विशाख जी आदि ने एयरपोर्ट पर उन्हें पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। ये भी पढ़ें- Basant Panchami 2025 : बसंत पंचमी पर भोजशाला में श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

Latest Posts