भोपाल पहुंचा नायक जितेंद्र कुमार का पार्थिव शरीर, मंत्री विश्वास सारंग ने दी श्रद्धांजलि
तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जान गंवाने वाले नायक जितेंद्र कुमार का पार्थिव शरीर भोपाल पहुंचा। राज्य के मंत्री विश्वास सारंग ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। सीहोर जिले के पैतृक गांव धामंदा में उनका अंतिम संस्कार होगा। पार्थिव शरीर फूलों से सजे सेना के वाहन में सड़क मार्ग से पैतृक गांव धामंदा दोपहर तक पहुंचेगा। भोपाल से लेकर सीहोर तक जगह-जगह लोग उनके सम्मान में फूल बरसाएंगे। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी गांव पहुंचकर अंतिम यात्रा में शामिल होंगे।
[embed]https://twitter.com/AHindinews/status/1469906533584543744[/embed]
फूलों की बारिश के साथ अंतिम यात्रा
देश सेवा में अपनी जान देने वाले नायक जितेंद्र के निधन से पूरा गांव दुखी है। जानकारी के मुताबिक उनकी अंतिम यात्रा में गेंदे, गुलाब सहित अन्य प्रकार के फूलों की बारिश की जाएगी।











