भोपाल में ट्रैफिक पुलिस के ASI ने किया सुसाइड, 315 की लाइसेंसी राइफल से खुद को मारी गोली; मौके पर पहुंचे अधिकारी

Follow on Google News
भोपाल में ट्रैफिक पुलिस के ASI ने किया सुसाइड, 315 की लाइसेंसी राइफल से खुद को मारी गोली; मौके पर पहुंचे अधिकारी
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक एएसआई ने आत्महत्या कर ली। पुलिस लाइन नेहरू नगर में बुधवार सुबह ट्रैफिक पुलिस के एएसआई योगेंद्र यादव (55) ने 315 बोर की राइफल से खुद को गोली मार ली। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दो साल से वे डिप्रेशन में थे। पत्नी को कैंसर है।

सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली

जानकारी के मुताबिक, कमला नगर स्थित नेहरू नगर पुलिस लाइन में रहने वाले ट्रैफिक पुलिस के एएसआई योगेंद्र यादव (55) ने बुधवार सुबह 9 बजे 315 बोर की राइफल से खुद को गोली मार ली। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारी। गोली चलने की आवाज के बाद परिजन उनके कमरे में पहुंचे तो वे खून से लथपथ पड़े हुए थे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। योगेंद्र हर रोज की तरह बुधवार अलसुबह उठे और पूजा-पाठ की। इसके बाद वे अपने बेडरूम में गए और खुद को गोली मार ली। गोली उनकी ठुड्‌डी को चीरते हुए सिर में धंसी है।

पत्नी की बीमारी से डिप्रेशन में थे

घटना की जानकारी लगते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए, फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। कमला नगर पुलिस के अनुसार, 55 वर्षीय योगेंद्र यादव एससआई थे और कुछ सालों से नगरीय पुलिस यातायात जोन-4 में पदस्थ थे। शुरुआती जांच में सामने आ रहा है कि, एएसआई योगेंद्र की पत्नी को दो साल पहले कैंसर हो गया था। पत्नी के कैंसर का इलाज भी चल रहा है, लेकिन उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो रहा था। जिसके चलते वह डिप्रेशन में रहने लगे थे। ये भी पढ़ें- छिंदवाड़ा के झिरलिंगा गांव के कद्दू से बनता है पुरी का प्रसादम
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts