Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल किशोर हत्याकांड की खुली परतें! फोन पर तरीका दिखाया, दो ने चलाई ब्लेड; मुख्य आरोपी समेत 5 को हिरासत में लिया

भोपाल में 17 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत कुल 5 आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनमें तीन नाबालिग बताए जा रहे हैं।
भोपाल किशोर हत्याकांड की खुली परतें! फोन पर तरीका दिखाया, दो ने चलाई ब्लेड; मुख्य आरोपी समेत 5 को हिरासत में लिया
जोहेब खान- सरगना और आमिर कुरैशी- आरोपी

भोपाल में 17 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी जोहेब खान (20), आमिर कुरैशी (18) और तीन नाबालिगों समेत कुल पांच आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि किशोर को पहले दोस्ती के बहाने अपने साथ ले जाया गया और फिर सुनसान जगह पर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे पहले से बनाई गई योजना थी। मुख्य आरोपी ने नाबालिगों को एक नाबालिग लड़के को निशाना बनाने के लिए तैयार किया था। इस मामले में पुलिस आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है और घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

करीब एक महीने पहले हुई थी किशोर से दोस्ती

पुलिस के मुताबिक, मृतक किशोर इकबाल मैदान और मोती मस्जिद इलाके में पेन और चाबी के छल्ले बेचता था। उसकी मां मजदूर नगर स्थित सुलभ कॉम्प्लेक्स में सफाई का काम करती है। बताया गया है कि आरोपियों ने करीब एक महीने पहले किशोर से दोस्ती की थी। इसके बाद धीरे-धीरे उसका भरोसा जीता गया। पुलिस का कहना है कि हत्या वाले दिन आरोपियों ने इसी भरोसे का फायदा उठाया और उसे अपने साथ चलने के लिए तैयार कर लिया।

100 रुपए देने का लालच देकर साथ ले गए

पुलिस के अनुसार, 6 अगस्त को दो नाबालिग आरोपी इकबाल मैदान पहुंचे। उन्होंने किशोर से कहा कि खट्टापुरा इलाके के पास कुछ लड़कों से उनका विवाद हो गया है और उन्हें वहां साथ चलने में मदद चाहिए। इसके बदले किशोर को 100 रुपए देने की बात कही गई। किशोर उनकी बातों में आ गया और उनके साथ चल पड़ा। रास्ते में एक और नाबालिग उनके साथ जुड़ गया। इसके बाद आरोपी किशोर को गिन्नौरी और किलोल पार्क की तरफ ले गए। आगे बढ़ते हुए वे छोटे तालाब के धोबीघाट के पास एक सुनसान जगह पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक, इस दौरान मुख्य आरोपी जोहेब मोबाइल फोन के जरिए लगातार उनके संपर्क में था।

2 करोड़ के लिए नाबालिग की हत्या, छोटे तालाब से मिला शव, प्राइवेट पार्ट काटकर विदेश भेजने की साजिश; 13 संदिग्धों से पूछताछ जारी

मुख्य आरोपी ने बनाई थी योजना

पुलिस जांच में सामने आया है कि जोहेब खुद को डॉक्टर बताता था और कई बार डॉक्टर जैसा पहनावा भी करता था। पुलिस के अनुसार, उसने आरोपियों को एक वीडियो दिखाकर किशोर को निशाना बनाने की योजना समझाई थी। पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि जोहेब ने उन्हें बड़ी रकम कमाने का लालच दिया था। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इस साजिश के पीछे मुख्य आरोपी का मकसद क्या था और उसे यह विचार कहां से मिला।

सुनसान जगह पहुंचते ही किया हमला

पुलिस के अनुसार, जैसे ही किशोर को सुनसान जगह पर ले जाया गया, एक नाबालिग ने पीछे से उस पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले के कारण किशोर को संभलने का मौका नहीं मिला। इसके बाद बाकी आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और उस पर चाकू से हमला किया गया। पुलिस का कहना है कि गंभीर चोटों के कारण किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल से जुड़े सभी साक्ष्यों को जुटाया और आरोपियों की भूमिका की अलग-अलग जांच शुरू की।

हत्या के बाद भी नहीं रुकी आरोपियों की साजिश

पुलिस के मुताबिक, किशोर की मौत के बाद आरोपियों ने मुख्य आरोपी जोहेब को वीडियो कॉल किया। आरोप है कि जोहेब ने फोन पर उन्हें आगे क्या करना है, इसके निर्देश दिए। पुलिस के अनुसार, इसके बाद आरोपियों ने शव के साथ भी गंभीर अमानवीय हरकत की। पुलिस ने इस हिस्से से जुड़े साक्ष्य जुटाए हैं और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। इसके बाद आरोपियों ने शव को छोटे तालाब में फेंक दिया। शव पानी में ऊपर न आए, इसके लिए उसके साथ एक भारी पत्थर बांधा गया था।

ट्विशा शर्मा केस में बड़ा खुलासा! CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट से खुले कई राज, ट्विशा केस में पति-सास पर गंभीर आरोप

पुलिस ने चाकू और मोबाइल बरामद किया

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू और मृतक का मोबाइल फोन बरामद किया है। अब पुलिस मृतक के मोबाइल की जांच कर रही है। इसका मकसद यह पता लगाना है कि हत्या से पहले किशोर की किन लोगों से बातचीत हुई थी और आखिरी समय में वह किन लोfगों के संपर्क में था। इसके अलावा आरोपियों के मोबाइल फोन, कॉल रिकॉर्ड और उनके संपर्क में रहने वाले लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

पोस्टमार्टम और दूसरे सबूतों से हो रहा मिलान

पुलिस आरोपियों से पूछताछ में सामने आई जानकारी का घटनास्थल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और दूसरे सबूतों से मिलान कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या की साजिश कब बनाई गई थी और इसमें किस-किस की भूमिका थी। जांच एजेंसियां आरोपियों के बयानों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि कर रही हैं, ताकि मामले की पूरी तस्वीर सामने आ सके।

17 अगस्त को पुलिस ने किया मामले का खुलासा

पुलिस ने 17 अगस्त को इस अंधे कत्ल का खुलासा किया। पांच आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। मामले में तीन आरोपी नाबालिग हैं, इसलिए उनके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है। मोबाइल डेटा, कॉल रिकॉर्ड, बरामद सामान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस हत्या की पूरी साजिश कैसे तैयार हुई और इसके पीछे असली वजह क्या थी।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

Latest Posts