Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल की वो रात… जब रिश्ते का हुआ खौफनाक अंत, कमरे में मिली RTO इंस्पेक्टर की लाश और 20 मीटर दूर पेड़ पर मिला प्रेमी

भोपाल में 45 वर्षीय RTO इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले का शव घर में मिला। सिर पर चोट के निशान और पास में खून से सना हथौड़ा मिला। पुलिस को उनके प्रेमी पवन कुमार द्विवेदी पर हत्या का शक है। घटना के बाद पवन का शव घर से करीब 20 मीटर दूर पेड़ पर मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भोपाल की वो रात… जब रिश्ते का हुआ खौफनाक अंत, कमरे में मिली RTO इंस्पेक्टर की लाश और 20 मीटर दूर पेड़ पर मिला प्रेमी
भोपाल में 45 वर्षीय RTO इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले का शव घर में मिला।

भोपाल में 45 साल की RTO इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले का शव सोमवार सुबह उनके घर में मिला। उनके सिर पर चोट के निशान थे और शव के पास ही खून से सना हथौड़ा पड़ा मिला। पुलिस को आशंका है कि देर रात हुए विवाद के बाद हथौड़े से वार कर उनकी हत्या की गई।

प्रेमी दो दिन पहले सीधी से आया था भोपाल

खजूरी सड़क पुलिस के मुताबिक, मीनाक्षी भंवरी जोड़ के पास लेखपाल कॉलोनी में रहती थीं। उनका प्रेमी पवन कुमार द्विवेदी दो दिन पहले सीधी से भोपाल आया था। बताया जा रहा है कि वह मीनाक्षी के साथ उनके घर में ही रह रहा था। पुलिस को आशंका है कि रविवार देर रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद पवन ने मीनाक्षी के सिर पर हथौड़े से वार किया, जिससे उनकी मौत हो गई।/img/404/1789985018201

घर से कुछ दूरी पर मिला फंदा

पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद पवन घर से करीब 20 मीटर दूर गया। वहां एक पेड़ पर फंदा लगाकर उसकी भी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और हत्या की वजह पता लगाने की कोशिश में जुटी है।

/img/404/1789985042010

Breaking News

रूममेट ने पुलिस को दी सूचना

सोमवार सुबह करीब 7 बजे मीनाक्षी की रूममेट ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मौके पर पहुंची FSL टीम ने भी जरूरी सबूत जुटाए। पुलिस ने मीनाक्षी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस जांच में जुटी

फिलहाल पुलिस दोनों मौतों से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। विवाद की वजह क्या थी, घटना के समय घर में कौन मौजूद था और वारदात से पहले दोनों के बीच क्या हुआ, इन सवालों के जवाब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद सामने आ सकते हैं।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...

Latest Posts