अगर आप भोपाल में रहते हैं, तो आज आपकी दिनचर्या थोड़ी बिगड़ सकती है। शहर के करीब 20 इलाकों में मंगलवार (25 नवंबर) को 4 से 6 घंटे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। मेंटेनेंस काम की वजह से यह कटौती की जा रही है। ऐसे में बिजली से जुड़े जरूरी काम पहले ही निपटा लेने में ही भलाई है।
कौन-कौन से इलाकों में रहेगी बिजली कटौती
बिजली कंपनी ने बताया कि कई बड़े रिहायशी इलाकों में सप्लाई बंद रखकर मेंटेनेंस किया जाएगा। इसमें नेहरू नगर, ट्रांसपोर्ट नगर, राधापुरम, राजीव कॉलोनी, पन्ना नगर और विवेकानंद कॉलोनी जैसे क्षेत्र शामिल हैं।
इन इलाकों में पड़ेगा असर
सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक
- आरआरजी कॉलोनी
- छान
- आसपास के अन्य इलाके
सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक
- ट्रांसपोर्ट नगर
- राधापुरम
- कृष्णापुरम
- शिवालय परिसर
- अनुजा विलेज
- ओप्टेल कुंज
- आसपास के क्षेत्र
सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक
- नेहरू नगर
- डीआरपी लाइन
- राहुल नगर
- विवेकानंद कॉलोनी
- राजीव कॉलोनी
- हाउसिंग बोर्ड क्वार्टर
- पन्ना नगर
- गोंदरमऊ
- आसपास के इलाके
क्या करें?
- मोबाइल, लैपटॉप और जरूरी उपकरण पहले से चार्ज कर लें
- पानी की मोटर या अन्य इलेक्ट्रिक काम सुबह ही पूरे करें
- इन्वर्टर/बैकअप चेक कर लें