गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ... विसर्जन घाटों पर श्रद्धालुओं का तांता, पुलिस और सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम

अनंत चतुर्दशी पर आज सुबह 6 बजकर सात मिनट से शुरू हुई, चतुर्थी तिथि सोमवार को सुबह 5.30 बजे तक रहेगी। शहर के विसर्जन घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किए गए हैं।
भोपाल। आज अनंत चतुर्दशी पर गजानन की प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ ही गणेशोत्सव का समापन हो गया। कोरोना गाइडलाइन लागू होने के कारण चल समारोह नहीं निकले। एहतियात के तौर पर विसर्जन घाटों पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। अनंत चतुर्दशी पर आज सुबह 6 बजकर सात मिनट से शुरू हुई, चतुर्थी तिथि सोमवार को सुबह 5.30 बजे तक रहेगी। शहर के विसर्जन घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किए गए हैं। [embed]https://twitter.com/i/status/1439521059884068868[/embed] वहीं घरों में विराजी गणेशजी की प्रतिमाओं के विसर्जन का काम नगर निगम करवा रहा है, इसके लिए वार्ड कार्यालयों में विसर्जन कुंड बनाए गए हैं। निगम ने शहर में 15 स्थानों पर प्रतिमाएं प्राप्त करने के लिए इंतजाम किए हैं। यहां आने वाली प्रतिमाओं को वाहन से विसर्जन स्थल तक ले जाया जाएगा और वहां विसर्जन होगा। निगम के जोनल अधिकारी और एएचओ को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। इन प्रतिमाओं के लिए 22 वाहनों की व्यवस्था की गई है।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput

Latest Posts