बीमार पति की मदद कर रहे युवक ने महिला से किया दुष्कर्म, बदनाम करने की धमकी देकर 3 साल किया शोषण

युवक ने तीन साल पहले महिला को घर में अकेला पाकर उसके साथ रेप किया। दुष्कर्म की बात पति को बताने और समाज में बदनाम करने की धमकी देकर उसने महिला का शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया।
भोपाल। पति के बीमार होने पर घर के छोटे-मोटे कामों में एक युवक की मदद लेना महिला को महंगा पड Þ गया। यह मामला राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन थाना इलाके का है, जहां पति को लकवा लगने के बाद मोहल्ले के एक व्यक्ति से मदद ले रही महिला का उसने बलात्कार कर दिया। अधेड़ उम्र के इस युवक ने तीन साल पहले महिला को घर में अकेला पाकर उसके साथ रेप किया। दुष्कर्म की बात पति को बताने और समाज में बदनाम करने की धमकी देकर उसने महिला का शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। परेशान होकर महिला ने 24 सितंबर को थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिर तार कर लिया है।

यह है पूरा मामला

अशोका गार्डन थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय महिला अशोका गार्डन थानाक्षेत्र में रहती है। तीन साल पहले उसके पति को लकवा हो गया। जिसकी वजह से वह बिस्तर पर आ गया। घर के छोटे-छोटे कामों के लिए महिला को किसी की जरुरत पड़ने लगी। तब महिला ने इलाके में ही रहने वाले रमेश सिंह नाम के एक व्यक्ति की मदद लेना शुरू कर दी। रमेश सिंह महिला के पति का परिचित भी था इसलिए उसका पहले से ही महिला के घर आना-जाना था। महिला के परिवार का भी रमेश के घर आना-जाना था। तीन साल पहले 15 अगस्त 2018 को जब महिला रमेश के घर पहुंची तो उस समय रमेश घर में अकेला था और उसकी पत्नी गांव गई हुई थी। सूनेपन का फायदा उठाते हुए रमेश ने डरा-धमकाकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने महिला को धमकाते हुए कहा कि अगर किसी को कुछ बताया तो वह शारीरिक संबंध की बात उसके पति को बता देगा, साथ ही समाज में बदनाम भी कर देगा। बदनामी के डर के कारण महिला खामोशी रही। महिला की इसी चुप्पी का फायदा उठाते हुए रमेश ने उसका शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। परेशान होकर महिला ने शुक्रवार को मामले की शिकायत पुलिस से कर दी। पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज करने के बाद आरोपी रमेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput

Latest Posts