PlayBreaking News

बकरी चराने वाले युवक ने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, मुंह दबाकर झाड़ियों में घसीटा, सिर पर पत्थर मारकर हत्या की दी धमकी

बीते बुधवार को नाबालिग बकरियां चराने के लिए कजलीखेड़ा के जंगल में गई थी। वहीं आरोपी अरुण पहले से मौजूद था। दोपहर के समय आरोपी ने पीड़िता को जबरन पकड़ा और मुंह दबाकर घनी झाड़ियों में घसीटकर ले गया। वहां अरुण ने एक बड़ा पत्थर हाथ में लिया और लड़की को सिर कुचलकर हत्या करने की धमकी दी।
Follow on Google News
भोपाल। राजधानी में बकरी चरा रहे एक युवक ने एक नाबालिग के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं युवक ने नाबालिग के साथ जोर-जबरदस्ती की और जब युवती ने विरोध किया तो उसका मुंह दबाकर झाड़ियों की ओर घसीट कर ले गया इसके बाद उसने वहां पड़ा एक बड़ा पत्थर नाबालिग के सिर पर दे मारा और उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। दरअसल, कजलीखेड़ा के जंगल में एक बकरी चराने वाले युवक ने 16 साल की नाबालिक को हवस का शिकार बनाया। आरोपी पीड़िता का मुंह दबाने के बाद घसीटकर घनी झाड़ियों में ले गया था। उसने एक बड़ा सा पत्थर सिर पर मारकर हत्या की धमकी दी। इसके बाद में डरा धमकाकर पीड़िता के साथ ज्यादती की। यह घटना बुधवार की है, जबकि पीड़िता ने कल परिजनों को मामले की जानकारी दी और उनके साथ थाने पहुंचकर प्रकरण दर्ज कराया। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं और उसे जल्द ही दबोच लिया जाएगा।

जानिए, क्या था पूरा मामला

कोलार पुलिस के अनुसार 16 साल की किशोरी ग्राम गोदाखो की निवासी है। वह घर में रहकर मां के साथ काम में हाथ बंटाती है और बकरियों को चराने का भी काम करती है। उसी के गांव में आरोपी अरुण रहता है, अरुण भी बकरियां चराने का काम करता है। बीते बुधवार को नाबालिग बकरियां चराने के लिए कजलीखेड़ा के जंगल में गई थी। वहीं आरोपी अरुण पहले से मौजूद था। दोपहर के समय आरोपी ने पीड़िता को जबरन पकड़ा और मुंह दबाकर घनी झाड़ियों में घसीटकर ले गया। वहां अरुण ने एक बड़ा पत्थर हाथ में लिया और लड़की को सिर कुचलकर हत्या करने की धमकी दी। आरोपी ने कहा, कि जान बचाना चाहती है तो शोर मत मचाना। पीड़िता शांत रही, जिसके बाद बदमाश ने उसके साथ ज्यादती की। बाद में जान से मारने की धमकी देकर छोड़ दिया। आरोपी के खौफ से लड़की दो दिनों तक चुप रही। कल शुक्रवार को नाबालिग की तबीयत बिगड़ने पर उसने अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी। रिश्तेदार उसके लेकर थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया और उसके बाद मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि बीती रात आरोपी के निवास में दबिश दी गई थी। जहां वह अपने घर पर नहीं मिला है। पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी है और पुलिस का दावा है कि जल्द उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts