RCB vs MI:रायपुर में 10 साल बाद IPL की धमाकेदार वापसी, फैंस में क्रेज हाई!

रायपुर। IPL 2026 का रोमांच अपने चरम पर है और आज रविवार को क्रिकेट फैंस को एक और धमाकेदार मुकाबला देखने को मिलेगा। डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) के दूसरे मैच में आमने-सामने होंगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI)। यह मुकाबला न सिर्फ स्कोर बोर्ड के लिहाज से बेहद अहम है, बल्कि प्लेऑफ की दौड़ को भी पूरी तरह बदल सकता है।
यह हाई-वोल्टेज मैच छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए यह मैदान काफी हद तक नया माना जा रहा है, क्योंकि यहां लंबे समय से IPL मुकाबले नहीं खेले गए हैं।
मैच का पूरा विवरण
- मैच: RCB vs MI
- टूर्नामेंट: IPL 2026
- स्थान: शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, रायपुर
- समय: शाम 7:30 बजे (टॉस 7:00 बजे)
- लाइव टेलीकास्ट: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
- लाइव स्ट्रीमिंग: जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट
शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आखिरी बार IPL मैच साल 2016 में खेला गया था। इससे पहले भी इस मैदान पर IPL मैच हुए थे, जिनमें Chennai Super Kings vs Delhi Daredevils (2015) जैसे मुकाबले शामिल थे। 2016 के बाद लंबे समय तक यहां IPL का कोई मुकाबला नहीं हुआ, जिससे फैंस के बीच इंतजार बढ़ता ही गया। अब करीब एक दशक बाद लोगों में मैच को लेकर जबरदस्त उत्साह है और हर कोई इस ऐतिहासिक वापसी का हिस्सा बनना चाहता है।
कैसी रहेगी रायपुर की पिच?
रायपुर की पिच को आमतौर पर धीमी और संतुलित (balanced) माना जाता है। लेकिन इस बार हालात थोड़े अलग हैं क्योंकि यह एक फ्रेश पिच है और हाल ही में यहां बारिश भी हुई थी।
शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों का असर
मैच की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की पूरी संभावना है। नई पिच होने के कारण गेंद में अच्छा बाउंस देखने को मिलेगा, हल्की स्विंग भी मिल सकती है, बल्लेबाजों को शुरुआत में सावधानी से खेलना होगा, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, जैसे-जैसे ओवर आगे बढ़ेंगे, पिच धीरे-धीरे स्लो होती जाएगी। इसका सीधा फायदा स्पिन गेंदबाजों को मिल सकता है।
बल्लेबाजों के लिए कैसी रहेगी पिच?
हालांकि पिच धीरे होने की उम्मीद है, लेकिन इसे पूरी तरह गेंदबाजों की पिच नहीं कहा जा सकता। अगर बल्लेबाज शुरुआत संभाल लें तो बड़ा स्कोर संभव है, पिच पर सपाट बाउंस भी देखने को मिल सकता है, सेट बल्लेबाज अंत में तेजी से रन बना सकते हैं।
RCB का प्रदर्शन और प्लेऑफ
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। टीम ने अब तक 10 में से 6 मैच जीते हैं। उनके पास 12 अंक हैं, नेट रन रेट भी मजबूत स्थिति में है। अगर RCB यह मैच जीतती है, तो वह स्कोर बोर्ड में टॉप पोजिशन पर पहुंच सकती है। हालांकि चिंता की बात ये है कि RCB पिछले 2 मैच हार चुकी है टीम जीत की लय वापस पाना चाहेगी।
मुंबई इंडियंस के लिए करो या मरो की लड़ाई
मुंबई इंडियंस के लिए यह मैच पूरी तरह डू ऑर डाई (करो या मरो) जैसा है। टीम ने 10 में से सिर्फ 3 मैच जीते हैं। 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है और अधिकतम 14 अंकों तक ही पहुंच सकती है। अगर MI यह मैच हार जाती है, तो प्लेऑफ की उम्मीदें लगभग खत्म हो सकती हैं और हर मैच जीतना जरूरी हो जाएगा।
किसका पलड़ा भारी?
RCB मौजूदा फॉर्म और अंक तालिका के हिसाब से थोड़ा आगे दिख रही है, लेकिन MI को हल्के में लेना बड़ी गलती होगी। यह वही टीम है जो कभी भी मैच का रुख बदल सकती है।











