Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bhopal News : मतगणना स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश दिए

Bhopal News : मतगणना स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश दिए
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन और भोपाल कलेक्टर कौशल विक्रम सिंह ने पुरानी जेल स्थित मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। वोटों की गिनती को लेकर मतगणना स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यहां सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। तेज गर्मी को देखते हुए मतगणना स्थल पर कूलर, पंखे, ठंडा पानी, मेडिकल किट, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए। लोकसभा निर्वाचन-2024 अंतर्गत 4 जून को जिले की 7 विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना होगी।

116 मतगणना प्रेक्षक की निगरानी में होगी काउंटिंग

निरीक्षण करने के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने कहा कि 4 जून को राज्य में सभी जगह 52 जिला मुख्यालयों पर मतगणना होगी। मतगणना की पूरी तैयारी कर ली गई है। अधिकांश जिलों में जाकर हम लोगों ने काउंटिंग सेंटर्स की व्यवस्थाएं देखी हैं। स्ट्रांग रूम सभी जगह से पूरी तरह सुरक्षित है और सेंट्रल फोर्स की निगरानी में है। 4 जून को जो काउंटिंग है, उसके लिए भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से पूरे राज्य के लिए 116 मतगणना पर्यवेक्षक की निगरानी में वोटों की गिनती की जाएगी। अनुपम राजन ने कहा कि मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होगी, सबसे पहले हमारे रिटर्निंग ऑफिसर्स पोस्टल बैलेट की गिनती करेंगे। राउंड वाइस मतगणना का परिणाम हम घोषित करेंगे। किस कैंडिडेट को कितने वोट मिले हैं, उसकी कॉपी उनको दी जाएगी। काउंटिंग एजेंट की मौजूदगी में काउंटिंग की पूरी कार्रवाई की जाएगी। पूर्ण पारदर्शी तरीके से काउंटिंग को अंजाम दिया जाएगा।

शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना कराने की तैयारी पूरी

अनुपम राजन ने बताया कि 4 जून को प्रदेश के सभी 29 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से मतगणना कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है। मतगणना के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। इसके साथ ही मतगणना के बाद भी शांति बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

देखें मतगणना स्थल के निरीक्षण की तस्वीरें...

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts