Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

राजपाल यादव को अंतरिम बेल :हाई कोर्ट से मिली राहत, 9 करोड़ के चेक बाउंस केस में 18 मार्च तक जमानत

राजपाल यादव को 9 करोड़ रुपए के चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट से 18 मार्च तक अंतरिम जमानत मिली है। 1.5 करोड़ रुपए का भुगतान करने के बाद उन्हें राहत दी गई। शादी समारोह में शामिल होने के लिए जमानत मांगी गई थी। 2010 से जुड़े इस मामले में पहले उन्हें छह महीने की सजा सुनाई गई थी।
हाई कोर्ट से मिली राहत, 9 करोड़ के चेक बाउंस केस में 18 मार्च तक जमानत
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट ने 9 करोड़ रुपए के चेक बाउंस मामले में 18 मार्च तक अंतरिम जमानत दे दी है। खबरों के मुताबिक, शिकायतकर्ता को 1.5 करोड़ रुपए का भुगतान करने के बाद कोर्ट ने उन्हें राहत दी। अब वे 11 दिन बाद तिहाड़ जेल से बाहर आ सकेंगे।

    शादी समारोह में शामिल होने के लिए मांगी थी जमानत

    राजपाल यादव ने परिवार में होने वाली शादी के एक कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति के लिए अंतरिम जमानत याचिका दाखिल की थी। याचिका पर पहली सुनवाई 12 फरवरी को हुई, बाद में सुनवाई को 16 फरवरी तक के लिए टाल दिया गया।

    जेल में किया था आत्मसमर्पण

    चेक बाउंस और लोन डिफॉल्ट मामले में अतिरिक्त समय की मांग करने वाली अंतिम याचिका खारिज होने के बाद, राजपाल यादव ने 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण किया था।

    ये भी पढ़ें: Bollywood's support : राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए सलमान खान, अजय देवगन, मीका सिंह, कल हो सकती है जेल से रिहाई

    हाई कोर्ट ने सुनाई थी 6 महीने की सजा

    कोर्ट के पुराने आदेशों का बार-बार पालन न करने पर हाई कोर्ट ने राजपाल यादव को 6 महीने की जेल की सजा सुनाई थी। यह मामला 2010 से जुड़ा है। आरोप है कि उनके प्रोडक्शन हाउस ‘अता पता लापता’ के बंद होने के बाद करीब 9 करोड़ रुपए की बकाया राशि समय पर नहीं चुकाई गई।

    फिल्म इंडस्ट्री से मिला समर्थन

    मुश्किल वक्त में फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े नाम राजपाल यादव के समर्थन में सामने आए हैं। खबरों के मुताबिक आर्थिक मदद या संपर्क करने वालों में शामिल हैं- सलमान खान, अजय देवगन, वरुण धवन, डेविड धवन।

    इसके अलावा गुरु रंधावा, मीका सिंह, अनुप जलोटा ने भी सार्वजनिक रूप से मदद की घोषणा की है।

    इससे पहले सोनू सूद ने अपनी आगामी फिल्म में भूमिका और साइनिंग फीस देकर राजपाल यादव का समर्थन किया था।

    वहीं तेज प्रताप यादव, कमाल आर खान और संगीत निर्माता राव इंद्रजीत सिंह सहित कई अन्य लोगों ने भी मदद का भरोसा दिलाया है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

    Latest Posts