Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल में इज्तिमा का समापन :दुआ-ए-खास के साथ लाखों जायरीन की रवानगी, शहर में सुरक्षा व ट्रैफिक व्यवस्था सख्त

भोपाल में आयोजित आलमी तब्लीगी इज्तिमा का समापन सोमवार को मौलाना साद की दुआ-ए-खास के साथ हो गया। लगभग 10–12 लाख जायरीन की मौजूदगी में इंसानियत, भाईचारे और रहमत की दुआ की गई। दुआ के बाद बड़ी संख्या में जायरीन की वापसी शुरू हो गई, जिससे शहर के प्रमुख मार्ग, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भारी भीड़ देखी जा रही है। प्रशासन ने सुरक्षा, ट्रैफिक और यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।
दुआ-ए-खास के साथ लाखों जायरीन की रवानगी, शहर में सुरक्षा व ट्रैफिक व्यवस्था सख्त
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित आलमी तब्लीगी इज्तिमा का समापन सोमवार सुबह भावुक माहौल में दुआ-ए-खास के साथ हो गया। मौलाना साद साहब ने लाखों जायरीन के बीच दुआ करवाते हुए इंसानियत, मोहब्बत, भाईचारे, गुनाहों की माफी और बीमारों की शिफा की अरज की। इज्तिमा प्रबंधन के अनुसार इस बार 10 से 12 लाख से अधिक जायरीन शामिल हुए, जो अब अपने-अपने गंतव्य के लिए लौटने लगे हैं।

    भावुक माहौल में हुई दुआ-ए-खास

    दुआ-ए-खास के दौरान मौलाना साद साहब ने इंसानियत को तवज्जो देने और मुसलमानों को हक पर कायम रहने की बात कही। उन्होंने सुन्नतों पर चलने, सब्र की तौफीक और दीनी मदरसों की हिफाजत की दुआ की। नाहक मुकदमों में फंसे लोगों के लिए रहमत और आसानी की भी दुआ की गई। मौलाना ने कहा कि अल्लाह सभी की मुश्किलें आसान करे और सभी पर रहमतें नाजिल फरमाए।

    जायरीन की वापसी से शहर में भारी भीड़

    दुआ-ए-खास के बाद जायरीन की भारी संख्या में वापसी शुरू हो गई है। शहर के बड़े मार्गों, रेल स्टेशन और बस स्टैंड पर लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा है। शाम से देर रात तक आवागमन जारी रहने की संभावना है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस, ट्रैफिक और प्रशासनिक अमले की अतिरिक्त तैनाती की गई है।

    ट्रैफिक और सुरक्षा की विशेष तैयारियां

    प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए शहर में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया है। रूट डायवर्जन किए गए हैं और अतिरिक्त पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। इज्तिमा स्थल के आसपास सुरक्षा कर्मियों, पुलिस बल और होमगार्ड को बढ़ाया गया है। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर अतिरिक्त टिकट काउंटर और एटीवीएम मशीनें लगाई गई हैं ताकि यात्रियों को परेशानी न हो।

    इज्तिमा कमेटी की विशेष खिदमतें और सेवाएं

    जायरीन की सुविधा के लिए इज्तिमा कमेटी ने ‘मैकेनिक और पंचर खिदमत जमात’ की टीमें तैनात की हैं, जो वाहन खराब होने की स्थिति में तुरंत मदद करेंगी। इसके लिए चार हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।

    इज्तिमा की व्यवस्थाओं में लगभग 30 हजार लोग जुटे हैं, जिसमें 25 हजार वॉलंटियर्स कमेटी के हैं, जबकि 5 हजार नगर निगम, प्रशासन और पुलिस विभाग के कर्मचारी हैं। सफाई, दमकल, पानी, पंडाल और सुरक्षा व्यवस्थाओं में टीमें लगातार लगी रहीं।

    रेलवे ने भी बढ़ाया इंतजाम

    जायरीन की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे ने 17 और 18 नवंबर को भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस (18235) और भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस (14814) में एक-एक अतिरिक्त सामान्य कोच जोड़ने का निर्णय लिया है। 

    सहायता के लिए नंबर जारी 

     जायरीन की सहायता के लिए 9111249444, 8989866656, 8989677667 और 9302342377 नंबर जारी किए गए हैं। 

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

    Latest Posts