MP News :18 साल बाद भी भिंड जेल अधूरी, लागत 9 से बढ़कर 33 करोड़ रुपए हुई  

मप्र की जेलों में बंदियों की अतिरेक संख्या होने के बावजूद जेल निर्माण पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। विभाग का ध्यान जेल निर्माण पर कितना है यह जानने के लिए काफी है कि भिंड जिला जेल का निर्माण 18 साल से हो रहा है और यह अभी भी अपूर्ण है। मप्र की जेलों की क्षमता 31 हजार बंदियों की है जबकि कुल बंदी 43 हजार हैं। 
Follow on Google News
18 साल बाद भी भिंड जेल अधूरी, लागत 9 से बढ़कर 33 करोड़ रुपए हुई   
भिंड की अधूरी जेल।

विजय एस.गौर, भोपाल। मध्यप्रदेश में जेलों के ओवर क्राउड होने के बाद भी नई जेलों के निर्माण का आलम यह है कि भिंड जिला जेल वर्ष 2007-08 से बन रही है, लेकिन 18 साल बाद भी नहीं बन सकी है। इस बीच पांच बार प्लान रिवाइज्ड होने के नतीजे में लागत 9 करोड़ से बढ़कर 33 करोड़ रुपए हो चुकी है। यही हाल इंदौर सेंट्रल जेल सहित बुरहानपुर और छिंदवाड़ा जेल का है, जिनकी निर्माण अवधि बीत चुकी है। वहीं जेलों की क्षमता वृद्धि के लिए 122 बैरकों का निर्माण होना था, जिनमें से 25 प्रतिशत पूर्णता के बाद भी जेल विभाग को हैंडओवर नहीं हो सकी हैं। वह भी तब, जब जेल विभाग 140 करोड़ रुपए पीडब्ल्यूडी को एडवांस में दे चुका है। दूसरी ओर, मप्र में जेलों की क्षमता 31 हजार है, जिनमें 43 हजार से ज्यादा कैदी ठूंसे गए हैं।

/img/89/1783093174793

 निर्माणाधीन भिंड जेल का एरियल व्यू

140 करोड़ एडवांस पैंमेंट के बाद भी हेंडओवर नहीं

इसको लेकर मंत्रालय में हुई समीक्षा बैठक में प्रमुख सचिव जेल मुकेशचंद्र गुप्ता ने निर्धारित समय से कई गुना समय बीतने पर भी भिंड जिला जेल सहित बैरकों के निर्माण में देरी पर प्रमुख अभियंता (भवन) शालिगराम बघेल की जमकर क्लास ले ली। बताया गया कि फाइनल पेमेंट नहीं हुआ है, तो जेल अधिकारियों ने बताया कि 140 करोड़ से ज्यादा का पेमेंट एडवांस पीडब्ल्यूडी को किया जा चुका है। इस पर पीएस गुप्ता ने ईएनसी बघेल से दो टूक कहा कि पार्ट नहीं फाइनल पेमेंट करें और दिसंबर तक बैरक हैंडओवर हो जानी चाहिए।

/img/89/1783093133749

ये भी पढ़ें: राजा रघुवंशी मर्डर केस: सोनम को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक नहीं

नई बैरकों का निर्माण जारी

जेलों की क्षमता वृद्धि के लिए 122 नई बैरकों का निर्माण होना है, जिसमें से 12 बैरक बन कर तैयार हैं। वहीं 32 बैरकों का निर्माण अंतिम चरण में है। नई बैरकों की क्षमता 20 कैदियों की है, जिनमें एक बैरक में 5 टायलेट और 5 वॉशरुम होते हैं।  मंदसौर और रतलाम में नई जेलें बनेंगी। इनके लिए भूमि आंवटन हो चुका है।

नई बैरकों का काम 80 प्रतिशत पूर्ण

नई जेलों का निर्माण हो रहा है। जेलों की क्षमतावृद्धि के लिए 122 नई बैरकों का निर्माण भी जेलों में हो रहा है, जोकि करीब 80 प्रतिशत पूरी हो चुकी हैं। बाकी का निर्माण भी तेजी से जारी है।

डॉ. वरुण कपूर, महानिदेशक, जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं

ये भी पढ़ें: CG NEWS: बारिश के बीच खेत में इलेक्ट्रिक फेंसिंग और गांव में अर्थिंग तार बना मौत का जाल, पुलिस जांच में जुटी, ग्रामीणों ने उठाए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

 

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts