Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

IND W vs SA W Final:भारत की जीत के लिए देशभर में प्रार्थनाएं, यज्ञ-पूजा में जुटे फैंस, उज्जैन में किया गया विशेष हवन

Follow on Google News
भारत की जीत के लिए देशभर में प्रार्थनाएं, यज्ञ-पूजा में जुटे फैंस, उज्जैन में किया गया विशेष हवन
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    सुपर संडे में आज भारत और दक्षिण अफ्रीका का ऐतिहासिक मुकाबला है। मैच से पहले जहां इंडिया की जीत के लिए देशभर में आज विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। लोग टीम के चेंपियन बनने के लिए सुबह से ही प्रार्थनाएं कर रहे हैं। क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। मुकाबले से पहले भारतीय फैंस को अपनी टीम पर पूरा भरोसा है और उन्हें यकीन है कि साउथ अफ्रीका को हराकर टीम इंडिया पहली बार विमेंस वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतेगी।

    उज्जैन में विशेष अनुष्ठान

    महिला वनडे विश्व कप फाइनल से पहले भारतीय टीम की जीत के लिए देश के कई हिस्सों में प्रार्थनाएं की जा रही है। जहां उज्जैन में टीम के लिए विशेष अनुष्ठान किया गया। भैरवगढ़ रोड स्थित प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर में मिर्ची से हवन कर टीम की विजय की कामना की गई।

    इस अनुष्ठान में भारतीय महिला टीम के खिलाड़ियों की तस्वीरों के साथ मिर्ची यज्ञ का आयोजन हुआ। बटुकों और महंतों ने मां बगलामुखी के समक्ष मंत्रोच्चारण के साथ हवन में आहुतियां दीं। हवन में लाल मिर्च, हल्दी, सरसों, नारियल और अन्य सामग्री का उपयोग किया गया।

    भोपाल में युवाओं ने की विशेष पूजा

    राजधानी भोपाल में महिला क्रिकेट विश्व कप के फाइनल से भारतीय टीम की जीत के लिए विशेष पूजा-अर्चना की गई। शनिवार को सेवा संकल्प युवा संगठन के युवाओं ने शीतलदास की बगिया स्थित भोलेनाथ मंदिर में अभिषेक किया और भारत की विजय की कामना की।

    प्रयागराज में भी जीत की दुआओं के लिए पूजा

    उत्तर प्रदेश में भी फैंस के बीच काफी उत्साह का माहौल है। लोगों ने  प्रयागराज में प्रार्थना की। इससे पहले, कानपुर में प्रशंसकों ने कप्तान हरमनप्रीत कौर और उनकी टीम के प्रति अपना उत्साह और समर्थन व्यक्त किया और फाइनल मुकाबले में भारत की जीत के लिए प्रार्थना की। एक स्थानीय क्रिकेट प्रेमी ने कहा कि वह भारत की संभावनाओं को लेकर आश्वस्त है और उसने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में टीम के प्रदर्शन की सराहना की। 
    युवक ने कहा- "मुझे उम्मीद है कि भारत यह मैच जीतेगा। टीम बहुत अच्छा खेल रही है। हमने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया," प्रशंसक ने एएनआई को बताया।
    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts