भाद्रपद माह की दूसरी व शाही सवारी कल, बाबा महाकाल दस स्वरूपों में देंगे भक्तों को दर्शन

Follow on Google News
भाद्रपद माह की दूसरी व शाही सवारी कल, बाबा महाकाल दस स्वरूपों में देंगे भक्तों को दर्शन
उज्जैन। भगवान महाकालेश्वर की श्रावण-भाद्रपद माह में निकलने वाली सवारी के क्रम में भाद्र की दूसरी एवं शाही सवारी में सोमवार को नगर भ्रमण पर निकलेगी। इस शाही सवारी में बाबा महाकाल दस स्वरूपों में अपने भक्तों को दर्शन देंगे। महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने बताया कि प्राचीन परंपरा अनुसार महाकालेश्वर मंदिर में मराठा पंचांग के अनुसार श्रवण उत्सव मनाया जाता है। इस पंचांग में तिथियां की गणना अमावस्या से अमावस्या तक होती है। इस कारण महाकालेश्वर मंदिर में आधे भाद्र पक्ष तक श्रवण उत्सव मनाया जाता है और सवारी भी भादो तक निकलती है। [caption id="attachment_84454" align="aligncenter" width="600"] फाइल फोटो।[/caption]

इन स्वरूपों में प्रजा को देंगे दर्शन

इस बार श्रवण अधिक मास होने के कारण कल भाद्रपद माह की दूसरी और दसवीं सवारी 11 सितंबर को शाही सवारी के रूप में निकलेगी। इस दौरान रजत पालकी में श्री चन्द्रमौलेश्वर, हाथी पर श्री मनमहेश, गरूड़ रथ पर शिवतांडव, नन्दी रथ पर उमा-महेश और डोल रथ पर होल्कर स्टेट के मुखारविंद, श्री घटाटोप मुखोटा, रथ पर श्री जटाशंकर, श्री रुद्रेश्वर स्वरूप, श्री चन्द्रशेखर स्वरूप व दसवीं सवारी में श्री सप्तधान का मुखारविंद सम्मिलित होंगे।

सशस्त्र पुलिस बल देंगे सलामी

शाही सवारी निकलने के पूर्व महाकालेश्वर मंदिर के सभामंडप में विधिवत भगवान श्री चन्द्रमौलेश्वर का पूजन-अर्चन होने के पश्चात अपनी प्रजा के हाल जानने के लिए नगर भ्रमण पर निकलेंगे। मंदिर के मुख्य द्वार पर सशस्त्र पुलिस बल के जवानों के द्वारा पालकी में विराजित भगवान श्री चन्द्रमौलेश्वर को सलामी देंगे। [caption id="attachment_83060" align="aligncenter" width="600"] फाइल फोटो।[/caption]

इन मार्गों से गुजरेगी शाही सवारी

सवारी में पालकी अपने निर्धारित समय शाम 4 बजे से प्रारंभ होकर कोट मोहल्ला, गुदरी चौराहा, बक्षीबाजार चौराहा, कहार वाड़ी, हरसिद्धीपाल से रामघाट पहुंचेगी। रामघाट पर पूजन-अर्चन के बाद शाही सवारी रामानुजकोट, बंबई वाले की धर्मशाला, गणगौर दरवाजा, खाती समाज का जगदीश मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, कमरी मार्ग, टंकी चौराहा, तेलीवाडा, कंठाल, सतीमाता मंदिर, छत्री चौक, गोपाल मंदिर पर पहुंचेगी। जहां सिंधिया स्टेट द्वारा पररम्परानुसार पालकी में विराजित भगवान श्री चन्द्रमौलेश्वर का पूजन किया जाएगा। उसके बाद सवारी पटनी बाज़ार, गुदरी चौराहा, कोट मोहल्ला, महाकाल चौराहा होते हुए पालकी मंदिर परिसर में पहुंचेगी। ये भी पढ़ें- उज्जैन : महाकाल की शाही सवारी कल, तैयारियां परखने के लिए 500 से अधिक पुलिसकर्मियों ने निकाला फ्लैग मार्च, देखें VIDEO मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts