Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रायसेन:बेगमगंज में एसडीएम ने ली सचिवों की बैठक, विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

बेगमगंज में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) ने जनपद पंचायत सभाकक्ष में सभी ग्राम पंचायत सचिवों और ग्राम रोजगार सहायकों (जीआरएस) की बैठक ली। बैठक में विकास कार्यों में तेजी लाने और शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए।
Follow on Google News
बेगमगंज में एसडीएम ने ली सचिवों की बैठक, विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
एसडीएम ने ली सचिवों की बैठक

रायसेन। एसडीएम ने ग्राम पंचायत कार्यालय नियमित रूप से संचालित करने, लंबित कार्यों में तेजी लाने और बारिश को देखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में जनपद पंचायत के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

ग्राम पंचायत कार्यालय नियमित रूप से खोलने के निर्देश

बैठक में एसडीएम ने सभी ग्राम पंचायत सचिवों, जीआरएस को निर्देश दिए कि प्रत्येक ग्राम पंचायत कार्यालय रोज निर्धारित समय पर खोला जाए। अधिकारी-कर्मचारी नियमित रूप से उपस्थित रहकर आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण करें। सभी कार्यों में जवाबदेही के साथ काम करने के निर्देश भी दिए गए।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: सरगुजा में आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, दो युवकों की दर्दनाक मौत; एक की हालत गंभीर

वीबी-जी-राम-जी' योजना की दी जानकारी 

इसके बाद वीबी-जी-राम-जी' योजना के संबंध में सभी सचिवों और जीआरएस को विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। योजना के प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए। सभी अधिकारियों से योजना का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

Breaking News

निर्माण कार्यों की मॉनिटरिंग करने के निर्देश 

एसडीएम ने ग्राम पंचायतों में संचालित निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना के लंबित कार्यों में तेजी लाने और स्वच्छता गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने बारिश को को ध्यान में रखते हुए ग्राम पंचायत स्तर पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: पत्नी के साथ युवक को देखकर पति बना कातिल, कुल्हाड़ी से हत्या के बाद अब शव लेने से भी पीछे हटे स्वजन

'बारिश में रोजाना निरीक्षण करें' 

वर्षा के दौरान ग्राम पंचायतों का नियमित भ्रमण कर जलभराव, साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, नालियों की स्थिति और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का सतत निरीक्षण करने के निर्देश दिए। किसी भी समस्या की जानकारी तत्काल संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराने के लिए कहा। बैठक में विकासखंड पंचायत अधिकारी लक्ष्मीनारायण रजक सहित जनपद पंचायत के समस्त अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

Edited By: Rohit Sharma 

Anand Sharma
By Anand Sharma

Latest Posts