People's Update
Saturday, April 4, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Tech & Automobiles
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Saturday, April 4, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    ईरान ने इजरायल और अमेरिका के खिलाफ मिसाइल हमलों की 93वीं लहर शुरू की
    मुर्शिदाबाद में चुनावी तनाव, अधीर रंजन चौधरी का आरोप- TMC कार्यकर्ताओं ने किया हमला
    लखनऊ में बड़ी साजिश नाकाम, रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने की फिराक में थे ISI संदिग्ध
    ईरान में दो लोगों को दी गई फांसी, विपक्षी गुट से जुड़े होने और हमलों का था आरोप
    कनाडा में कार शोरूम पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा दावा
    बंगाल चुनाव: वोटरों की सुविधा के लिए 4660 नए पोलिंग स्टेशन बनेंगे, चुनाव आयोग की मंजूरी
    अमेरिकी दूतावास पर ईरानी हमले में भारी तबाही, WSJ का दावा
    देहरादून: ब्रिगेडियर केस में पुलिस की बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार
    'दुनिया देखे वॉशिंगटन का असली चेहरा', ईरानी राष्ट्रपति का अमेरिका पर बयान
    केदारनाथ धाम में भारी बर्फबारी, साफ किए गए रास्तों पर फिर जमी सफेद चादर
    ईरान के पुल पर अमेरिका-इजरायल के हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हुई
    Weather : 11 राज्यों में बारिश का अलर्ट, MP-राजस्थान में ओले की संभावना
    IPL-2026 का पहला डबल हेडर आज
    अंतर्राष्ट्रीय
    बांग्लादेश

    बांग्लादेश चुनाव 2026 :BNP को बहुमत, 14 फरवरी को शपथ ले सकते हैं तारिक रहमान; देश को 35 साल बाद मिलेगा पुरुष PM

    बांग्लादेश के 13वें संसदीय चुनाव में BNP ने भारी बहुमत हासिल किया। तारिक रहमान दोनों सीटों पर विजयी रहे और प्रधानमंत्री बनने के करीब हैं। अवामी लीग पर रोक, NCP और जमात गठबंधन के नतीजे, चुनाव में हुई हिंसा और अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया सहित पूरी चुनाव रिपोर्ट पढ़ें।
    Publish Date: 13 Feb 2026, 9:08 AM (IST)Updated On: 13 Feb 2026, 4:43 PM (IST)Reading Time: 5 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      ढाका। बांग्लादेश में 12 फरवरी 2026 को हुए 13वें राष्ट्रीय संसदीय चुनाव ने देश की राजनीति में नया अध्याय जोड़ दिया। लंबे समय से सत्ता में रही अवामी लीग इस चुनाव में भाग नहीं ले सकी, जबकि BNP ने बड़ी सफलता हासिल की। चुनाव अंतरिम सरकार के प्रमुख सलाहकार मोहम्मद यूनुस की देखरेख में संपन्न हुआ और इसमें मतदाताओं ने दो तरह से वोट डाला। नई संसद चुनने और संविधान में प्रस्तावित बदलावों (जुलाई चार्टर) पर राय देने के लिए।

      देश की सियासत में यह चुनाव इसलिए भी अहम था क्योंकि पिछले साल हुए बड़े छात्र आंदोलनों और राजनीतिक उथल-पुथल के बाद जनता ने अपनी राय दी।

      BNP की डबल सेंचुरी और तारिक रहमान की जीत

      BNP के चेयरपर्सन तारिक रहमान (पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया के बेटे) ने इस चुनाव में दो सीटों से भाग लिया, ढाका-17 और बोगुरा-6। दोनों सीटों पर उन्हें जीत मिली। अनौपचारिक नतीजों के मुताबिक, BNP और उसके गठबंधन ने 299 सदस्यीय संसदीय सदन में 209 सीटें जीतकर दो-तिहाई बहुमत हासिल किया।

      तारिक रहमान ने अपने समर्थकों से अपील की है कि, वे जुलूस या उत्सव न मनाएं और जीत की खुशी में नमाज पढ़ें। पार्टी ने इस संदेश को संयम और राजनीतिक शिष्टाचार का प्रतीक बताया।

      14 फरवरी को ले सकते हैं शपथ

      बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी (बीएनपी) के अध्यक्ष तारिक रहमान का प्रधानमंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है। रहमान के सलाहकार सैयद मोअज्जम हुसैन अलाला ने कहा कि, BNP को 13वें संसदीय चुनाव में पूर्ण बहुमत मिला है। उनके गठबंधन और जमात-ए-इस्लामी ने भी अच्छी संख्या में सीटें हासिल की हैं। अधिकार सूत्रों के अनुसार, शपथ ग्रहण समारोह 14 फरवरी को हो सकता है।

      चुनावी प्रक्रिया और मतदान

      देश के 36,000 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ। चुनाव आयोग के वरिष्ठ सचिव अख्तर अहमद के अनुसार, दोपहर 2 बजे तक 47.91% मतदान हुआ। कई मतदान केंद्रों पर हिंसक झड़पें भी देखने को मिली। खुलना में BNP नेता मोहिबुज्जमान कोच्चि की वोटिंग सेंटर में मौत हो गई, जबकि गोपालगंज और मुंशीगंज में देसी बम फटने से तीन लोग घायल हुए।

      कई दलों ने मतदान प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप लगाए। NCP ने दावा किया कि कुछ सीटों पर BNP को विजेता बनाने के लिए वोटों की हेरफेर की जा रही थी। इसी तरह, इस्लामी आंदोलन ने भी कई केंद्रों पर फर्जी वोटिंग और पार्टी एजेंटों पर हमले की शिकायत दर्ज कराई।

      अवामी लीग का बहिष्कार और शेख हसीना का विरोध

      पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना, जो इस समय भारत में हैं, ने चुनाव को पूरी तरह फर्जी और असंवैधानिक बताया। उनका आरोप है कि चुनाव में लोगों के वोट देने के अधिकार और लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान नहीं किया गया। हसीना ने कहा कि कई मतदान केंद्रों पर कब्जा, गोलीबारी, पैसे बांटना, बैलेट पेपर पर जबरन मुहर लगाना और एजेंटों से नतीजे पर हस्ताक्षर करवाने जैसी घटनाएं हुईं।

      अन्य प्रमुख दलों के नतीजे

      नेशनल सिटीजन पार्टी (NCP) - छात्र नेतृत्व वाली पार्टी ने 30 सीटों में से सिर्फ 5 पर जीत हासिल की। उनकी सड़क पर लोकप्रियता वोटों में नहीं बदल सकी।

      जमात-ए-इस्लामी -11 दलों के गठबंधन ने कुल 70 सीटें जीतें। जमात प्रमुख शफीकुर रहमान ने ढाका-15 सीट पर जीत दर्ज की।

      अन्य निर्दलीय और छोटे दल - कुल मिलाकर 5-6 सीटों पर जीत हासिल की।

      कई सीटों पर गड़बड़ी के आरोप लगे, जैसे ढाका-13 और ढाका-15 में मतगणना के दौरान अनियमितताओं की शिकायतें हुईं।

      17 साल बाद सत्ता की ओर तारिक रहमान

      तारिक रहमान 25 जनवरी 2025 को ब्रिटेन से बांग्लादेश लौटे। उनके देश लौटने के पांच दिन बाद उनकी मां खालिदा जिया का निधन हुआ। इससे BNP की कमान पूरी तरह उनके हाथों में आ गई।

      राजनीतिक इतिहास में उनके ऊपर 2001-2006 के BNP शासनकाल में भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे और 2007 में उन्हें अंतरिम सरकार के दौरान 18 महीने जेल में रहना पड़ा। 2008 में इलाज के लिए उन्होंने लंदन का रुख किया और अब 2025 में देश लौटकर प्रधानमंत्री पद की दौड़ में सबसे बड़े दावेदार बन चुके हैं।

      BNP के चुनावी वादे और नीति प्रस्ताव

      BNP ने चुनाव से पहले कई महत्वपूर्ण वादे किए थे, जिनका असर देश की सामाजिक और आर्थिक दिशा पर होगा:

      महिला सशक्तिकरण: महिलाओं के लिए ‘फैमिली कार्ड’, पोस्ट ग्रेजुएशन तक मुफ्त पढ़ाई।

      बुलेट ट्रेन परियोजना: ढाका को अन्य बड़े शहरों से जोड़ने के लिए हाई-स्पीड रेल।

      अल्पसंख्यकों की सुरक्षा: हिंदू और अन्य अल्पसंख्यकों की जान, संपत्ति और पूजा स्थलों की सुरक्षा।

      अर्थव्यवस्था: छोटे उद्योगों को टैक्स में छूट, विदेशों में काम करने वाले मजदूरों के लिए कल्याण फंड।

      प्रशासनिक सुधार: न्यायपालिका को मजबूत और स्वतंत्र बनाना, भ्रष्टाचार कम करना।

      विदेश नीति: संतुलित विदेश नीति, किसी भी देश के दबाव या प्रॉक्सी बनने से बचना।

      अंतरराष्ट्रीय और भारत की प्रतिक्रिया

      भारत: भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि चुनाव परिणाम का इंतजार किया जाएगा। भारत स्वतंत्र, निष्पक्ष और समावेशी चुनाव के पक्ष में है।

      अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षक: पूर्व अमेरिकी सांसद डेविड ड्रेयर ने चुनाव को फ्री, फेयर और उत्सव जैसा बताया। उन्होंने मतदान केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थित माहौल और लोगों के उत्साह की सराहना की।

      पूर्व उच्चायुक्त वीना सीकरी के अनुसार, तारिक रहमान भारत-बांग्लादेश संबंधों को संतुलित करने और पूर्व समझौतों को जारी रखने में बेहतर भूमिका निभा सकते हैं।

      35 साल बाद पुरुष प्रधानमंत्री

      बांग्लादेश में 1988 के बाद पहली बार पुरुष प्रधानमंत्री बनने वाले हैं। 1988 में काजी जफर अहमद प्रधानमंत्री थे। 1991-2024 तक देश की राजनीति में पूर्व पीएम शेख हसीना और खालिदा जिया का दबदबा रहा। अब BNP की जीत के साथ तारिक रहमान प्रधानमंत्री बनने के करीब हैं।

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      Bangladesh election

      Jamaat e islami

      Muhammad Yunus

      Tarique Rahman

      Shafiqur Rahman

      Bangladesh Politics

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Manisha Dhanwani
      By Manisha Dhanwani

      मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      वाराणसी में खाई फेमस कचौड़ी, लस्सी का भी उठाया लुत्फ, आम लोगों के बीच किया नाश्ता, देखें तस्वीरें

      CM मोहन यादव :वाराणसी में खाई फेमस कचौड़ी, लस्सी का भी उठाया लुत्फ, आम लोगों के बीच किया नाश्ता, देखें तस्वीरें

      ‘गजवा-ए-हिंद’ का खतरनाक प्लान फेल, ATS ने 4 संदिग्धों को दबोचा

      पाकिस्तान से सीधा कनेक्शन!‘गजवा-ए-हिंद’ का खतरनाक प्लान फेल, ATS ने 4 संदिग्धों को दबोचा

      सड़क पर रोकी सांसद की गाड़ी, गनमैन-ड्राइवर से की मारपीट; हिरासत में आरोपी

      केरल में थरूर के काफिले पर हमला :सड़क पर रोकी सांसद की गाड़ी, गनमैन-ड्राइवर से की मारपीट; हिरासत में आरोपी

      और पाइए कूपन से लेकर ये सुविधाएं, लोग बढ़ चढ़कर ले रहे हिस्सा

      इस बीच पर जमा कीजिए प्लास्टिक ;और पाइए कूपन से लेकर ये सुविधाएं, लोग बढ़ चढ़कर ले रहे हिस्सा

      कुछ खास राशियों पर रहेगी शनि की टेढ़ी नजर, टूटेगा मुसीबतों का पहाड़!

      Aaj Ka Rashifal 04 April:कुछ खास राशियों पर रहेगी शनि की टेढ़ी नजर, टूटेगा मुसीबतों का पहाड़!

      एंबुलेंस पायलेट ने दिखाया साहस, घायल को समय पर अस्पताल में भर्ती किया

      इटारसी- नर्मदापुरम सड़क हादसे में 2 की मौत :एंबुलेंस पायलेट ने दिखाया साहस, घायल को समय पर अस्पताल में भर्ती किया

      मिडिल ईस्ट में अमेरिकी फाइटर जेट क्रैश पर बोले ट्रंप- ईरान से बातचीत नहीं रुकेगी

      'हम युद्ध में हैं...'मिडिल ईस्ट में अमेरिकी फाइटर जेट क्रैश पर बोले ट्रंप- ईरान से बातचीत नहीं रुकेगी

      ने बुजुर्ग से ठगे 10 लाख: भारत आकर मिलने का झांसा देकर बनाया शिकार

      ‘विदेशी हसीना’ ने बुजुर्ग से ठगे 10 लाख: भारत आकर मिलने का झांसा देकर बनाया शिकार

      अय्यर ने दूसरी बार की बड़ी गलती! स्लो ओवर रेट के कारण पूरी टीम पर BCCI का एक्शन, ठोका इतना जुर्माना

      Shreyas Iyer :अय्यर ने दूसरी बार की बड़ी गलती! स्लो ओवर रेट के कारण पूरी टीम पर BCCI का एक्शन, ठोका इतना जुर्माना

      घटिया सामान, ब्रांडेड पैकिंग… दिल्ली में नकली टूथपेस्ट बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

      खतरे में आपकी सेहत!घटिया सामान, ब्रांडेड पैकिंग… दिल्ली में नकली टूथपेस्ट बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Tech & Automobiles
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....