Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

IND Vs NAM :T20 वर्ल्ड कप में भारत ने नामीबिया को 93 रन से हराया, वरुण चक्रवर्ती ने लिए 3 विकेट

T20 वर्ल्ड कप में भारत ने अपने दूसरे मैच में नामीबिया को 93 रन से हरा दिया। पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 9 विकेट पर 209 रन बनाए। इसके जवाब में नामीबिया की पूरी टीम 116 रन पर आउट हो गई।
T20 वर्ल्ड कप में भारत ने नामीबिया को 93 रन से हराया, वरुण चक्रवर्ती ने लिए 3 विकेट
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। T20 वर्ल्ड कप में भारत ने नामीबिया को 93 रन से हरा दिया। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए नामीबिया को 210 रन का टारगेट दिया था। इसे हासिल करते हुए नामीबिया की पूरी टीम 116 रन पर आउट हो गई। भारत की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने 3, अक्षर पटेल और हार्दिक पंडया ने 2-2 और अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और शिवम दुबे ने 1-1 विकेट लिए। नामीबिया की ओर से लॉरेन स्टीनकैंप ने सर्वाधिक 29 रन बनाए।

    पावर प्ले में भारत की रिकॉर्ड रफ्तार 

    पहले बैटिंग करते हुए भारत ने नामीबिया के खिलाफ नौ विकेट पर 209 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने 24 गेंद में पांच छक्कों और छह चौकों से 61 रन ठोके, लेकिन संजू सैमसन 22 रन बनाकर आउट हो गए। ईशान ने तिलक वर्मा (25) के साथ दूसरे विकेट के लिए 31 गेंद में 79 रन जोड़े। भारत ने सात ओवर में एक विकेट पर 104 रन बना लिए थे। ईशान ने 20 गेंद में अर्धशतक पूरा किया और 6.5 ओवर में टीम का शतक पूरा हुआ, जो पुरुष टी20 विश्व कप इतिहास का सबसे तेज शतक है। हार्दिक पंड्या ने 28 गेंद में चार छक्कों और इतने ही चौकों से 52 रन बनाए। पावर प्ले में भारत का स्कोर एक विकेट पर 86 रन रहा।

    मिडिल ओवरों में नामीबिया की वापसी

    कप्तान गेरहार्ड इरास्मस (चार ओवर में 20 रन पर चार विकेट) और बर्नार्ड स्कोल्ट्ज (चार ओवर में 41 रन पर एक विकेट) ने बीच के ओवरों में रनगति पर अंकुश लगाया। इरास्मस ने पहली ही गेंद पर ईशान को आउट किया। सूर्यकुमार यादव 13 गेंद में 12 रन बनाकर स्टंप हुए, जबकि तिलक वर्मा लॉन्ग ऑफ पर कैच दे बैठे। 12वें ओवर में भारत का स्कोर चार विकेट पर 124 रन था। अंतिम 13 ओवरों में टीम 105 रन ही जोड़ सकी।

    आखिरी ओवरों में पंड्या का प्रहार 

    हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे (23) ने 39 गेंद में 81 रन की साझेदारी कर स्कोर 200 के पार पहुंचाया। पंड्या ने 27 गेंद में अर्धशतक पूरा किया, लेकिन अगली ही गेंद पर कैच आउट हो गए। दुबे रन आउट हुए और अक्षर पटेल (00) बोल्ड हो गए। रिंकू सिंह (1) और अर्शदीप सिंह (02) भी जल्दी आउट हुए। नामीबिया की ओर से जेजे स्मिट (50 रन पर एक विकेट) और बेन शिकोंगो (41 रन पर एक विकेट) को भी सफलता मिली।

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts