Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पा. रंजीत की वुमन सेंट्रिक सीरीज में दिखेंगी जाह्नवी कपूर, नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीम

जाह्नवी कपूर साउथ सिनेमा में अपनी पकड़ मजबूत कर रही हैं। उन्होंने पा. रंजीत की तमिल वेब सीरीज साइन की है और राम चरण के साथ ‘पेड्डी’ में भी नजर आएंगी। महिला प्रधान और स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा प्रोजेक्ट्स के जरिए वह साउथ इंडस्ट्री में अलग पहचान बना रही हैं।
पा. रंजीत की वुमन सेंट्रिक सीरीज में दिखेंगी जाह्नवी कपूर, नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीम
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    जाह्नवी कपूर साउथ इंडियन सिनेमा में अपनी पकड़ मजबूत करती नजर आ रही हैं। तेलुगु फिल्मों के बाद अब वह तमिल इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही हैं। खबर है कि उन्होंने निर्देशक पा. रंजीत के साथ एक तमिल वेब सीरीज साइन की है, जो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। यह महिला प्रधान विषय पर आधारित प्रोजेक्ट बताया जा रहा है, जिसके लिए जाह्नवी को करीब 20 करोड़ रुपए की फीस मिल रही है।

    रजनीकांत के निर्देशक के साथ नया अध्याय

    पा. रंजीत ‘कबाली’ और ‘काला’ जैसी चर्चित फिल्मों के निर्देशन के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में उनके साथ जाह्नवी का यह प्रोजेक्ट इंडस्ट्री में खास चर्चा का विषय बना हुआ है। माना जा रहा है कि यह सीरीज तमिल दर्शकों के बीच जाह्नवी को अलग पहचान दिला सकती है और उनके करियर का अहम मोड़ साबित हो सकती है।

    तेलुगु सिनेमा में भी बढ़ी मांग

    जाह्नवी की तेलुगु फिल्मों में भी डिमांड लगातार बढ़ रही है। राम चरण के साथ उनकी फिल्म ‘पेड्डी’ के लिए उन्हें करीब 14 करोड़ रुपए फीस मिली है, जिससे वह तेलुगु सिनेमा की हाईएस्ट पेड अभिनेत्रियों में शामिल हो गई हैं। उन्होंने 2024 में फिल्म ‘देवरा’ से साउथ में डेब्यू किया था। हालांकि फिल्म को अपेक्षित सफलता नहीं मिली और इसके दूसरे पार्ट को लेकर फिलहाल संशय बना हुआ है।

    ‘पेड्डी’ की रिलीज डेट बदली

    राम चरण और जाह्नवी स्टारर ‘पेड्डी’ को लेकर भी नई अपडेट सामने आई है। फिल्म का दूसरा गाना, जिसे पहले इसी हफ्ते रिलीज किया जाना था, अब फरवरी के अंतिम सप्ताह या मार्च के पहले सप्ताह में आ सकता है। इससे पहले पहला गाना ‘चिकिरी चिकिरी’ 200 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर चुका है। फिल्म की रिलीज डेट भी बदली गई है। पहले इसे 27 मार्च 2026 को रिलीज किया जाना था, लेकिन अब यह 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में आएगी।

    स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा में दिखेंगी जाह्नवी

    ‘पेड्डी’ एक खेल आधारित एक्शन ड्रामा है, जिसका निर्देशन बुच्ची बाबू सना ने किया है। फिल्म में राम चरण लीड रोल में हैं और उन्होंने अपने किरदार को अब तक का सबसे दिलचस्प बताया है। जाह्नवी के लिए तमिल वेब सीरीज और ‘पेड्डी’ जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स साउथ सिनेमा में उनकी मजबूत मौजूदगी का संकेत दे रहे हैं।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts