People's Update
Saturday, April 4, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Tech & Automobiles
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Saturday, April 4, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    ईरान ने इजरायल और अमेरिका के खिलाफ मिसाइल हमलों की 93वीं लहर शुरू की
    मुर्शिदाबाद में चुनावी तनाव, अधीर रंजन चौधरी का आरोप- TMC कार्यकर्ताओं ने किया हमला
    लखनऊ में बड़ी साजिश नाकाम, रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने की फिराक में थे ISI संदिग्ध
    ईरान में दो लोगों को दी गई फांसी, विपक्षी गुट से जुड़े होने और हमलों का था आरोप
    कनाडा में कार शोरूम पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा दावा
    बंगाल चुनाव: वोटरों की सुविधा के लिए 4660 नए पोलिंग स्टेशन बनेंगे, चुनाव आयोग की मंजूरी
    अमेरिकी दूतावास पर ईरानी हमले में भारी तबाही, WSJ का दावा
    देहरादून: ब्रिगेडियर केस में पुलिस की बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार
    'दुनिया देखे वॉशिंगटन का असली चेहरा', ईरानी राष्ट्रपति का अमेरिका पर बयान
    केदारनाथ धाम में भारी बर्फबारी, साफ किए गए रास्तों पर फिर जमी सफेद चादर
    ईरान के पुल पर अमेरिका-इजरायल के हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हुई
    Weather : 11 राज्यों में बारिश का अलर्ट, MP-राजस्थान में ओले की संभावना
    IPL-2026 का पहला डबल हेडर आज
    अंतर्राष्ट्रीय
    बांग्लादेश

    बांग्लादेश में BNP की सरकार :नवनिर्वाचित सांसदों ने ली शपथ, शाम 4 बजे PM पद की शपथ लेंगे तारिक रहमान

    बांग्लादेश की 13वीं संसद के नवनिर्वाचित सांसदों ने मंगलवार को शपथ ली। BNP की नई सरकार ने सत्ता संभाली, प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने कैबिनेट गठन की तैयारी शुरू की। जुलाई चार्टर के तहत संवैधानिक और राजनीतिक सुधारों की दिशा में पहला कदम उठाया गया। उपचुनाव, अल्पसंख्यक सांसदों और मंत्रियों की संभावित सूची भी तय की गई।
    Publish Date: 17 Feb 2026, 11:56 AM (IST)Updated On: 18 Feb 2026, 9:16 AM (IST)Reading Time: 5 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      ढाका। बांग्लादेश की 13वीं नेशनल संसद के नवनिर्वाचित सदस्यों ने मंगलवार को नेशनल पार्लियामेंट के साउथ प्लाजा में शपथ ली। सुबह करीब 10:42 बजे (स्थानीय समयानुसार) मुख्य चुनाव आयुक्त एएमएम नासिर उद्दीन ने सांसदों को शपथ दिलाई। बांग्लादेशी मीडिया के अनुसार, शपथ ग्रहण समारोह कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित किया गया। जिसमें 1,000 से अधिक स्थानीय और विदेशी मेहमान शामिल हुए। समारोह की शुरुआत से पहले कुरान का पाठ भी किया गया।

      मुख्य शपथ ग्रहण समारोह शाम 4 बजे आयोजित होगा, जिसमें राष्ट्रपति मोहम्मद शाहाबुद्दीन निर्वाचित प्रधानमंत्री तारिक रहमान और उनके शुरुआती मंत्रिमंडल को पद की शपथ दिलाएंगे।

      अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों की मौजूदगी

      शपथ ग्रहण समारोह में 13 देशों को आधिकारिक निमंत्रण भेजा गया। इसमें भारत, चीन, पाकिस्तान जैसे बड़े नाम शामिल हैं। भारत की ओर से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और विदेश सचिव विक्रम मिश्री इसमें शामिल होंगे।

      अन्य प्रमुख अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों में शामिल हैं-

      • शेरिंग तोबगे - भूटान के प्रधानमंत्री
      • अहसान इकबाल - पाकिस्तान के योजना मंत्री
      • बाला नंदा शर्मा - नेपाल के विदेश मंत्री
      • अब्दुल्ला खलील - मालदीव के विदेश मंत्री
      • नलिंदा जयतिस्सा - श्रीलंका की स्वास्थ्य मंत्री
      • सीमा मल्होत्रा - यूके इंडो-पैसिफिक अंडर सेक्रेटरी

      इस कार्यक्रम में विदेशी और स्थानीय मेहमानों के अलावा विभिन्न क्षेत्रीय संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

      संवैधानिक सुधार परिषद में शपथ लेने से इनकार

      नवनिर्वाचित सांसदों ने संवैधानिक सुधार परिषद के सदस्य के रूप में अलग से शपथ लेने से इनकार किया। BNP के स्टैंडिंग कमिटी सदस्य और सांसद सलाहुद्दीन अहमद ने कहा कि, वर्तमान संविधान में ऐसी परिषद के लिए कोई प्रावधान नहीं है।

      BNP का कहना है कि, सांसद केवल संसद के लिए चुने गए हैं, संवैधानिक सुधार परिषद के लिए नहीं। इस परिषद को वैध बनाने के लिए संविधान में संशोधन करना होगा और संसद में इसे अपनाना होगा, तभी इसका कानूनी आधार बनेगा।

      योजना थी कि, नए संसद सदस्य और इस परिषद के सदस्य दोनों एक साथ शपथ लें, लेकिन BNP ने इसे असंवैधानिक बताते हुए केवल संसद सदस्य की शपथ ली। यह BNP की सतर्क और सिद्धांतवादी पोजीशन को दर्शाता है ताकि भविष्य में कोई कानूनी चुनौती न आए।

      क्या है बांग्लादेश का जुलाई चार्टर?

      बांग्लादेश का जुलाई चार्टर 2026 संवैधानिक और राजनीतिक सुधारों का दस्तावेज है। इसका मकसद लोकतंत्र को मजबूत करना और प्रशासन को राजनीतिक प्रभाव से मुक्त करना है।

      मुख्य बिंदु:

      • प्रधानमंत्री की शक्तियों को सीमित करना और राष्ट्रपति को अधिक अधिकार देना।
      • राज्य के मूल सिद्धांतों में समानता, सामाजिक न्याय, धार्मिक स्वतंत्रता और सद्भाव शामिल करना।
      • निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करना।
      • संसद को द्विसदनीय बनाना।
      • पुलिस और प्रशासन को राजनीतिक हस्तक्षेप से मुक्त करना।
      • चार्टर में कुल 84 से ज्यादा सुधार प्रस्ताव हैं, जिनमें से करीब 48-50 संवैधानिक हैं। नई चुनी हुई सरकार को इन सुधारों को दो साल के भीतर लागू करना है।

      BNP का बहुमत और सत्ता हस्तांतरण

      BNP नेतृत्व वाले गठबंधन ने 300 सदस्यीय संसद में 212 सीटें जीतकर दो-तिहाई बहुमत हासिल किया। चुनाव प्रचार के दौरान BNP ने अर्थव्यवस्था को स्थिर करने, महंगाई पर काबू पाने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने को अपनी प्राथमिकता बताया।

      शपथ ग्रहण समारोह के साथ ही अंतरिम प्रशासन से नई निर्वाचित सरकार को कार्यकारी अधिकारों का औपचारिक हस्तांतरण पूरा हो गया।

      तारिक रहमान की सीटें और उपचुनाव

      BNP के चेयरमैन तारिक रहमान ने दो जीती सीटों में से-

      ढाका- 17 को अपने पास रखा

      बोगरा- 6 को खाली किया

      13वीं संसदीय चुनाव में तारिक रहमान ने दोनों सीटों से भारी बहुमत से जीत हासिल की। ढाका-17 से उन्होंने लगभग 72,699 वोट और बोगरा-6 से 216,284 वोट हासिल किए।

      बांग्लादेश निर्वाचन आयोग (ईसी) को भेजे गए पत्र के अनुसार, बोगरा-6 पर अब उपचुनाव (by-election) होगा, जिसे 90 दिनों के अंदर आयोजित करना अनिवार्य है।

      इसके अलावा शेरपुर-3 सीट पर भी मतदान होना है। मूल चुनाव (12 फरवरी 2026) में 300 में से 299 सीटों पर मतदान हुआ था, लेकिन शेरपुर-3 में जमात-ए-इस्लामी के एक उम्मीदवार की मौत के कारण मतदान स्थगित कर दिया गया था।

      अल्पसंख्यक सांसद और कैबिनेट संभावनाएं

      BNP से चार अल्पसंख्यक सांसद चुने गए-

      2 हिंदू: गोयेश्वर चंद्र रॉय (ढाका-3) और निताई रॉय चौधरी

      2 बौद्ध: साचिंग प्रू (बंदरबन) और दिपेन दीवान (रंगामाटी)

      गोयेश्वर चंद्र रॉय को नई कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है।

      कैबिनेट गठन में अनुमानित 30-40 सदस्य हो सकते हैं। संभावित मंत्रियों में शामिल हो सकते हैं-

      • हुमायूं कबीर - विदेश मंत्री
      • डॉ. रेजा किब्रिया - वित्त मंत्री
      • आमिर खुसरो महमूद चौधरी - वाणिज्य मंत्री
      • मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर - स्थानीय सरकार मंत्रालय
      • डॉ. एजेडएम जाहिद हुसैन - स्वास्थ्य मंत्रालय
      • रुहुल कबीर रिजवी - सूचना मंत्रालय

      अन्य चर्चित नाम: नज्रुल इस्लाम खान, हाफिज उद्दीन अहमद, सेलीमा रहमान, मिजानुर रहमान मिनू आदि।

      मंत्रियों के चयन की प्रक्रिया

      • BNP की स्थायी समिति और अध्यक्ष तारिक रहमान अंतिम सूची तय करेंगे।
      • प्रधानमंत्री सूची में बदलाव कर सकते हैं।
      • शपथ ग्रहण के बाद सत्तारूढ़ दल और विपक्ष अपने संसदीय नेता का चुनाव करेंगे।
      • बहुमत दल का नेता राष्ट्रपति से मुलाकात करेगा और औपचारिक रूप से सरकार बनाने का निमंत्रण प्राप्त करेगा।
      • प्रधानमंत्री पद के दावेदार राष्ट्रपति को मंत्रियों, राज्य मंत्रियों और उपमंत्रियों की सूची सौंपेंगे।
      • कैबिनेट सचिव शपथ समारोह की तैयारी पूरी करेंगे और मंत्रियों को व्यक्तिगत निमंत्रण भेजेंगे।

      यह भी पढ़ें: बांग्लादेश ; अंतरिम प्रमुख की संपत्ति में 11 % की उछाल, रहमान शासन जल्द बैठा सकती है जांच

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      BNP

      Tarique Rahman

      Bangladesh Politics

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Manisha Dhanwani
      By Manisha Dhanwani

      मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      वाराणसी में खाई फेमस कचौड़ी, लस्सी का भी उठाया लुत्फ, आम लोगों के बीच किया नाश्ता, देखें तस्वीरें

      CM मोहन यादव :वाराणसी में खाई फेमस कचौड़ी, लस्सी का भी उठाया लुत्फ, आम लोगों के बीच किया नाश्ता, देखें तस्वीरें

      ‘गजवा-ए-हिंद’ का खतरनाक प्लान फेल, ATS ने 4 संदिग्धों को दबोचा

      पाकिस्तान से सीधा कनेक्शन!‘गजवा-ए-हिंद’ का खतरनाक प्लान फेल, ATS ने 4 संदिग्धों को दबोचा

      सड़क पर रोकी सांसद की गाड़ी, गनमैन-ड्राइवर से की मारपीट; हिरासत में आरोपी

      केरल में थरूर के काफिले पर हमला :सड़क पर रोकी सांसद की गाड़ी, गनमैन-ड्राइवर से की मारपीट; हिरासत में आरोपी

      और पाइए कूपन से लेकर ये सुविधाएं, लोग बढ़ चढ़कर ले रहे हिस्सा

      इस बीच पर जमा कीजिए प्लास्टिक ;और पाइए कूपन से लेकर ये सुविधाएं, लोग बढ़ चढ़कर ले रहे हिस्सा

      कुछ खास राशियों पर रहेगी शनि की टेढ़ी नजर, टूटेगा मुसीबतों का पहाड़!

      Aaj Ka Rashifal 04 April:कुछ खास राशियों पर रहेगी शनि की टेढ़ी नजर, टूटेगा मुसीबतों का पहाड़!

      एंबुलेंस पायलेट ने दिखाया साहस, घायल को समय पर अस्पताल में भर्ती किया

      इटारसी- नर्मदापुरम सड़क हादसे में 2 की मौत :एंबुलेंस पायलेट ने दिखाया साहस, घायल को समय पर अस्पताल में भर्ती किया

      मिडिल ईस्ट में अमेरिकी फाइटर जेट क्रैश पर बोले ट्रंप- ईरान से बातचीत नहीं रुकेगी

      'हम युद्ध में हैं...'मिडिल ईस्ट में अमेरिकी फाइटर जेट क्रैश पर बोले ट्रंप- ईरान से बातचीत नहीं रुकेगी

      ने बुजुर्ग से ठगे 10 लाख: भारत आकर मिलने का झांसा देकर बनाया शिकार

      ‘विदेशी हसीना’ ने बुजुर्ग से ठगे 10 लाख: भारत आकर मिलने का झांसा देकर बनाया शिकार

      अय्यर ने दूसरी बार की बड़ी गलती! स्लो ओवर रेट के कारण पूरी टीम पर BCCI का एक्शन, ठोका इतना जुर्माना

      Shreyas Iyer :अय्यर ने दूसरी बार की बड़ी गलती! स्लो ओवर रेट के कारण पूरी टीम पर BCCI का एक्शन, ठोका इतना जुर्माना

      घटिया सामान, ब्रांडेड पैकिंग… दिल्ली में नकली टूथपेस्ट बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

      खतरे में आपकी सेहत!घटिया सामान, ब्रांडेड पैकिंग… दिल्ली में नकली टूथपेस्ट बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Tech & Automobiles
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....