PlayBreaking News

उमरिया:बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघ पुजारी की मौत, आपसी भिड़ंत की आशंका, वन विभाग कर रहा जांच

उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक बाघ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने वन विभाग को सतर्क कर दिया है। पुजारी नाम का यह 8 वर्षीय बाघ मृत पाया गया। शुरुआती जांच में यह मामला दो बाघों के बीच संघर्ष से जुड़ा माना जा रहा है। अधिकारियों ने घटनास्थल को सील कर जांच शुरू कर दी है।
Follow on Google News
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघ पुजारी की मौत, आपसी भिड़ंत की आशंका, वन विभाग कर रहा जांच

उमरिया। घटना खितौली रेंज के धमधमा कैंप के पास की बताई जा रही है। सुबह गश्ती दल को बाघ का शव मिला, जिसके शरीर पर संघर्ष के निशान थे। वन विभाग को शक है कि B1 नाम के बाघ से लड़ाई में पुजारी की मौत हुई है। फिलहाल जांच जारी है। 

आपसी संघर्ष की आशंका 

खितौली रेंज के धमधमा कैंप में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे बाघों के बीच तेज लड़ाई की आवाजें सुनीं। आवाजों के बाद इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई और तुरंत गश्ती दल को रवाना किया गया। टीम ने आसपास के क्षेत्र की गहन तलाशी ली, जिसके बाद एक बाघ का शव बरामद हुआ। घटनास्थल की स्थिति से साफ था कि वहां जबरदस्त संघर्ष हुआ था। आसपास के निशानों से यह भी संकेत मिले कि दोनों बाघों के बीच काफी देर तक लड़ाई हुई। 

ये भी पढ़ें: दूल्हे पर पैसों की बारिश! 1.11 करोड़ कैश, BMW और हीरे-सोने के ढेर देख लोग दंग

पुजारी और B1 के बीच पुरानी लड़ाई 

वन अधिकारियों के अनुसार मृत बाघ पुजारी की उम्र करीब आठ साल थी और वह क्षेत्र में सक्रिय था। बताया जा रहा है कि B1 नाम के दूसरे बाघ के साथ उसका पहले से टकराव चलता आ रहा था। पुजारी अक्सर B1 को देखकर पीछे हट जाता था, लेकिन इस बार संघर्ष टल नहीं सका। इलाके पर कब्जा जमाने की होड़ में दोनों आमने-सामने आ गए। यही टकराव उसके लिए जानलेवा साबित हुआ।

शिकार की आशंका नहीं

जांच में पाया गया कि बाघ के शरीर पर गहरे घाव और नाखूनों के निशान मौजूद थे। हालांकि, सभी अंग सुरक्षित पाए गए, जिससे शिकार की संभावना को फिलहाल नकार दिया गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह प्राकृतिक संघर्ष का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच के जरिए मौत के कारणों की पुष्टि की जा रही है। इससे यह भी पता लगाया जाएगा कि संघर्ष कितनी देर चला और किस तरह हुआ।

ये भी पढ़ें: Highway Accident: ओवरटेक या झपकी? एक पल की चूक, तीन वाहन चकनाचूर, हाईवे पर भीषण हादसा, MP के श्रद्धालुओं से टकराई बस

वन विभाग जांच में जुटा 

घटना के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और सघन निगरानी शुरू कर दी गई है। हाथियों के गश्ती दल, डॉग स्क्वॉड और मेटल डिटेक्टर टीम को मौके पर लगाया गया है। पूरी जांच राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों और मानक प्रक्रियाओं के तहत की जा रही है। वन विभाग हर पहलू की बारीकी से जांच कर रहा है ताकि किसी भी तरह की लापरवाही या अन्य कारणों को पूरी तरह खारिज किया जा सके।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts