बलूचिस्तान में IED धमाका, पाकिस्तानी सेना के 5 जवानों की मौत; पेट्रोलिंग के दौरान उड़ाया वाहन

Follow on Google News
बलूचिस्तान में IED धमाका, पाकिस्तानी सेना के 5 जवानों की मौत; पेट्रोलिंग के दौरान उड़ाया वाहन
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    पाकिस्तान में आतंकवाद का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। 15 सितंबर को बलूचिस्तान प्रांत के मांड जिले के शांड इलाके में पाकिस्तानी सेना के एक वाहन को आईईडी धमाके से निशाना बनाया गया। सेना का यह वाहन रूटीन पेट्रोलिंग पर था, तभी अचानक धमाका हुआ।

    सभी सैनिक मौके पर ढेर

    धमाका इतना भीषण था कि वाहन में सवार सभी 5 सैनिकों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की पुष्टि पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ने की है।

    शहीद हुए जवानों के नाम

    मारे गए सैनिकों की पहचान इस प्रकार हुई है-

    • कैप्टन वकार काकर
    • नायक जुनैद
    • नायक इस्मत
    • लांस नायक खान मुहम्मद
    • सिपाही जहूर

    इस हमले के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और सेना ने तलाशी अभियान तेज कर दिया है।

     

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts