Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बाड़ी: अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार

कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा के निर्देशन में शुक्रवार को आबकारी विभाग ने बाड़ी क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया। कार्रवाई में 5 मामले दर्ज कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, वहीं 42 लीटर कच्ची शराब और 450 किलो लाहन जब्त किया गया।
Follow on Google News
बाड़ी: अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार
अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई

बाड़ी। आबकारी टीम ने बाड़ी के वार्ड क्रमांक 9, 10 स्थित इंदिरा कॉलोनी और बारना कॉलोनी में अचानक दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आबकारी अधिनियम के तहत 5 मामले दर्ज किए गए और मौके से 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

वार्ड 9-10 में दी अचानक दबिश

सहायक आबकारी आयुक्त डॉ. शादाब अहमद सिद्दीकी के आदेश और सहायक जिला आबकारी अधिकारी शहनाज कुरैशी के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त बरेली सुनील कुमार मीणा के नेतृत्व में टीम ने बाड़ी के वार्ड क्रमांक 9 और 10 स्थित इंदिरा कॉलोनी, बारना कॉलोनी में अचानक दबिश दी। इस दौरान अवैध शराब बनाने और उससे जुड़ी गतिविधियों की जांच की गई।

ये भी पढ़ें: किशोर हत्याकांड में सबूत तलाश रही पुलिस, आरोपी आमिर के घर हुई सर्चिंग; तालाब में फेंके थे प्राइवेट पार्ट

42 लीटर कच्ची शराब और 450 किलो लाहन जब्त

अभियान के दौरान आबकारी टीम ने आबकारी अधिनियम के तहत कुल 5 प्रकरण पंजीबद्ध किए। मौके से 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जब्त सामग्री में 42 लीटर अवैध भट्टी कच्ची शराब और 450 किलोग्राम लाहन शामिल है। लाहन के मौके पर सैंपल लेकर ड्रमों सहित उसे नष्ट करने की कार्रवाई भी की गई।

Breaking News

आबकारी टीम ने लिए सैंपल 

कार्रवाई में जब्त सामग्री का कुल बाजार मूल्य करीब 53,400 रुपए बताई जा रही है। आबकारी टीम ने मौके पर मौजूद लाहन के सैंपल लिए और ड्रमों सहित उसे नष्ट करने की कार्रवाई की। विभाग की ओर से अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गए।

ये भी पढ़ें: सोहागपुर में CC रोड निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, पार्षद ने जांच तक काम रोकने की मांग

टीम का सराहनीय सहयोग

कार्रवाई में आबकारी आरक्षक रामस्वरूप पटेल, भूपति सिंह और महिला आरक्षक श्वेता शिवहरे का सराहनीय सहयोग रहा। आबकारी विभाग ने कहा कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ जिले में इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। विभाग की टीम द्वारा अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा।

Buddhi Sharma
By Buddhi Sharma

Latest Posts