Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

करवट बनी काल:- बिस्तर से गिरी 5 माह की बच्ची ने तोड़ा दम, घर में पसरा मातम

 बिस्तर से गिरी 5 माह की बच्ची ने तोड़ा दम, घर में पसरा मातम
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर के रावजी बाजार क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां महज 5 माह की मासूम बच्ची की एक हादसे के बाद मौत हो गई। घर में खेलते-खेलते बिस्तर से नीचे गिरने के बाद बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई थी। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पांच दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच जंग चलती रही, लेकिन आखिरकार शनिवार रात मासूम ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

    करवट बदलते समय वह अचानक नीचे गिर

    जानकारी के मुताबिक मासूम आयत घर में बिस्तर पर थी। इसी दौरान करवट बदलते समय वह अचानक नीचे गिर गई। गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट लगी। घटना के वक्त उसकी मां घर के काम में व्यस्त थी। जैसे ही बच्ची के गिरने की जानकारी लगी, परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। मां ने तुरंत पिता को सूचना दी और दोनों बच्ची को गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे।

    पांच दिन तक चला इलाज 

    अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्ची को बचाने की हरसंभव कोशिश की। पांच दिन तक इलाज चला, लेकिन हालत लगातार नाजुक बनी रही। शनिवार रात इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

    बच्ची के पिता करते है हम्माली 

    बताया जा रहा है कि बच्ची के पिता हम्माली कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं और परिवार किराए के मकान में रहता है। आयत के अलावा परिवार में अन्य बच्चे भी हैं। एक छोटे से हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं और घर का माहौल मातम में बदल गया।

    परिजनों से किया पीएम से इंकार 

    मामले में पोस्टमार्टम को लेकर भी देर रात तक स्थिति बनी रही। परिजन मासूम का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे, लेकिन कानूनी प्रक्रिया के चलते पुलिस ने स्पष्ट किया कि बिना पोस्टमार्टम शव परिजनों को नहीं सौंपा जा सकता। इसके बाद मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    Latest Posts