PlayBreaking News

Ayesha Takia: द बवंडर लुक…प्लास्टिक सर्जरी क्या कराई, मानों आफत आई, Netizens ट्रोल कर रहे...फोटो वायरल

आयशा टाकिया अपने नए लुक्स को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने एक तस्वीर शेयर की, जिसके जवाब में Netizens ने उनके लुक्स को लेकर ट्रोलिंग शुरू कर दी। लिहाजा, उन्हें अपना इंस्टाग्राम अकाउंट तक डिलीट करना पड़ा है
Follow on Google News
Ayesha Takia: द बवंडर लुक…प्लास्टिक सर्जरी क्या कराई, मानों आफत आई, Netizens ट्रोल कर रहे...फोटो वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री आयशा टाकिया अपने नए लुक्स को लेकर चर्चा में हैं। वह इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में गिनी जाती रही हैं। हालांकि उनका नया लुक परेशानी का कारण बन गया। लिहाजा, उन्हें अपना इंस्टाग्राम अकाउंट तक डिलीट करना पड़ा है। दरअसल, उन्होंने एक तस्वीर शेयर की, जिसके जवाब में Netizens ने उनके लुक्स को लेकर ट्रोलिंग शुरू कर दी। आयशा टाकिया फिलहाल फिल्मों की दुनिया से दूर हैं। उन्होंने फिल्म 'टार्जन: द वंडर कार' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इस फिल्म को मिलेनियल जेनेरेशन ने खासा पसंद किया था, आज यह उनकी सबसे यादगार नोस्टेल्जिक फिल्मों में शुमार है। बॉलीवुड से दूरी के बाद भी आयशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आयशा आखिरी बार 2011 में आई फिल्म 'मोड़' में नजर आईं थी। इसके बाद से ही वो फिल्मों से दूर हैं।

Netizens ने नोटिस की आयशा टाकिया की प्लास्टिक सर्जरी

बीते दिनों आयशा ने इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी पोस्ट की। इसमें वो पर्पल और गोल्ड कलर की साड़ी के साथ ज्वैलरी भी पहनी हुई थीं। इन सबके बीच नेटीजेन्स ने उनकी प्लास्टिक सर्जरी को नोटिस किया। इसके बाद से वे लगातार आयशा को ट्रोल करने लगे। दरअसल, लिप जॉब और अन्य कॉस्मेटिक प्रक्रियाओं से गुजरने के बाद उनका चौंकाने वाला यह ट्रांसफॉर्मेशन लोगों को रास नहीं आया। वह बिल्कुल बदली हुई नजर आ रही हैं।

डिलीट किया आयशा टाकिया ने इंस्टाग्राम अकाउंट

यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाओं के जरिए आयशा को ट्रोल करना शुरू कर दिया। इसके जवाब में आयशा ने अपना अकाउंट ही डिलीट कर दिया। शुक्रवार की सुबह जब फैंस ने उनकी प्रोफाइल को सर्च की, तो उनकी इंस्टा प्रोफाइल नदारद मिली। प्रोफाइल हटाने को लेकर आयशा की तरफ से अभी तक कोई रिस्पोंस नहीं आया है। माना जा रहा है कि ऑनलाइन नफरत और आलोचना मिलने के कारण उन्होंने यह कदम है।

यूजर्स ने आयशा के नए लुक्स का उड़ाया मजाक

आयशा की पोस्ट के बाद से ही नेटिजेन्स ने प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दी। एक यूजर ने लिखा, ‘आयशा इतनी खूबसूरत हैं, तो उन्होंने सर्जरी का फैसला क्यों लिया।‘ वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आयशा ने खुद से अपना चेहरा बिगाड़ लिया।‘ एक यूजर ने लिखा, ‘क्या इनकी खूबसूरती पूरी तरह खत्म हो गई है जो उन्हें प्लास्टिक सर्जरी की जरूरत पड़ रही है।‘
अमिताभ बुधौलिया
By अमिताभ बुधौलिया
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts