Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Aus vs SL :ऑस्ट्रेलिया को हर हाल में जीतना होगा आज का मैच, हारा तो क्वालिफाई करना मुश्किल

ऑस्ट्रेलिया को हर हाल में जीतना होगा आज का मैच, हारा तो क्वालिफाई करना मुश्किल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच विश्व कप का 30वां मुकाबला आज श्रीलंका के पल्लेकेले स्टेडियम में शाम सात बजे से खेला जाएगा। जिम्बाब्वे से मिली करारी हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम इस मैच में वापसी करने के इरादे से उतरेगी। इससे पहले कोलंबो के आर. प्रेमादासा स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए मैच में जिम्बाब्वे ने 170 रन का टारगेट रखा था। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम उन्नीस ओवर और चार गेंदों में एक सौ छियालिस रन पर सिमट गई थी।

    वहीं दूसरी ओर श्रीलंका ने अपने दोनों मुकाबले जीतकर ग्रुप-बी की पॉइंट्स टेबल में टॉप पोजिशन हासिल की है। श्रीलंका ने पहले आयरलैंड को 20 रन से हराया और इसके बाद ओमान के खिलाफ एक सौ पाँच रन से बड़ी जीत दर्ज की।

    एक बदलाव के साथ उतरेगी ऑस्ट्रेलिया

    ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले से पहले जोश हेजलवुड के स्थान पर स्टीव स्मिथ को टीम में शामिल किया है। पिंडली में चोट के कारण हेजलवुड आधिका ऑफिशियल रूप से पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। टीम के मेडिकल स्टॉफ को उम्मीद थी कि वह प्रतियोगिता के अंतिम चरण तक पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगे, लेकिन उनकी फिटनेस समय पर वापस नहीं आ सकी।

    अब हेड-टू-हेड पर एक नजर

    दोनों टीमें अब तक T-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 26 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इनमें से 16 मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं, जबकि दस मुकाबलों में श्रीलंका को जीत मिली है। विश्व कप में भी दोनों टीमों के बीच पाँच बार मुकाबला हुआ है। इसमें भी ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिला है। ऑस्ट्रेलिया ने चार बार श्रीलंका को हराया है, जबकि श्रीलंका को एकमात्र और आखिरी जीत दो हजार नौ में मिली थी। पिछले सत्रह वर्षों से ऑस्ट्रेलिया विश्व कप में श्रीलंका से नहीं हारा है।

    अब जानें पिच कंडीशन के बारे में

    श्रीलंका के पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में अब तक इकतीस बीस ओवर के अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं। इनमें उनतीस बार पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम को जीत मिली है, जबकि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम केवल एक मुकाबला ही जीत सकी है। वह मैच भी अतिरिक्त ओवर तक गया था। एक मुकाबला बिना नतीजे के समाप्त हुआ है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts