असम : अतिक्रमण हटाने के दौरान हिंसा, 2 प्रदर्शनकारियों की मौत; 9 पुलिसकर्मी घायल

Follow on Google News
गुवाहाटी। दरांग जिले के धौलपुर गोरुखुटी में गुरुवार को अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस झड़प में दो लोगों की मौत हो गई और 9 पुलिसवाले घायल हो गए हैं। पुलिस टीम राज्य कृषि परियोजना से संबंधित भूमि से अतिक्रमणकारियों को हटाने गई थी। सोशल मीडिया पर इस झड़प के वीडियो भी चल रहे हैं। https://twitter.com/psamachar1/status/1441060785875087364?s=20 https://twitter.com/himantabiswa/status/1439981669079941120?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1439981669079941120%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=about%3Asrcdoc घटना के बारे में पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारियों ने अतिक्रमण विरोधी अभियान का विरोध किया और पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। जिले के एसपी सुशांत बिस्वा सरमा ने कहा कि 9 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।

कैबिनेट ने लिया था निर्णय

कुछ समय पहले असम कैबिनेट ने जमीन से अतिक्रमणकारियों का कब्जा हटाने और इसे राज्य कृषि परियोजना में बदलने का निर्णय लिया था। असम सरकार ने सोमवार को घौलपुर गोरुखुटी गांव में जो अभियान चलाया था उसके बाद अतिक्रमणकारियों से 4500 बीघा जमीन मुक्त कराई गई थी। इस गांव में ज्यादातर पूर्वी बंगाल मूल के मुसलमान रहते हैं। घटना पर असम प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेन बोरा ने कहा है कि  अतिक्रमणकारियों पर पुलिस की फायरिंग बर्बर है। कोरोना संकट में गुवाहाटी हाई कोर्ट ने अतिक्रमण विरोधी अभियान रोकने का निर्देश दिया था।  लेकिन, सीएम हिमंत बिस्व सरमा की मनमानी के कारण 1970 के दशक से धौलपुर में बसे लोगों से जमीन खाली करवाई जा रही है।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts