Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जबलपुर के शहपुरा थाने में ठुमके लगाने वाले पुलिसकर्मियों से ASP ने की पूछताछ, TI से मांगी जांच रिपोर्ट

मध्यप्रदेश के जबलपुर में शहपुरा थाना अंतर्गत पुलिसकर्मियों का ठुमके लगाते वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि न्यू ईयर पर देर रात पार्टी मनाते हुए 3 पुलिसकर्मियों ने डांस किया। इस दौरान डीजे पर ‘दरोगा जी चोरी हो गई’ और नागिन डांस की धुन पर पुलिसकर्मी थिरकते नजर आए। हालांकि डांस का वीडियो सामने आने के बाद अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लिया। https://twitter.com/psamachar1/status/1478619628796616707?t=5Rq51IwIWcR1wpp6mt8IGQ&s=08

पुलिसकर्मियों को ASP ने किया तलब!

ASP शिवेश सिंह बघेल ने तीनों पुलिसकर्मियों को दफ्तर बुलाकर पूछताछ की। जानकारी के मुताबिक, ASP ने शहपुरा थाना प्रभारी को जांच रिपोर्ट तैयार करने लिए निर्देश दिए हैं।

पुलिसकर्मियों ने वायरल किया वीडियो

जानकारी के मुताबिक, शहपुरा थाने में तैनात पुलिसकर्मी राहुल गुप्ता, मनु सिंह और विकास सिंह वीडियो में डांस करते दिख रहे हैं। बता दें कि वीडियो बनाने के बाद पुलिसकर्मियों ने सोशल मीडिया पर खुद ही वायरल किया है। गौरतलब है कि राहुल गुप्ता गोपनीयता भंग करने के मामले में दो बार लाइन अटैच हो चुका है। जबलपुर की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts